Kashi ka News कल्पना तिवारी ने मां सरस्वती की पूजन कर देश के कल्याण की प्रार्थना।

कल्पना तिवारी ने मां सरस्वती की पूजन कर देश के कल्याण की प्रार्थना।

ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना 
वाराणसी। दिनांक 14 फरवरी, दिन बुधवार को आशापुर स्थित रुद्र बुद्ध एनक्लेव सोसाइटी परिसर के मंदिर प्रांगण में आज बसंत पंचमी पर्व पर मां सरस्वती की प्रतिमा की पुजन कर हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। 
सोसाइटी की अध्यक्ष श्रीमती कल्पना तिवारी ने विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा का विधि-विधान पूर्वक पूजा- अर्चना किया। मां सरस्वती की पुजा सोसाइटी के महंत हलफ नाथ द्वारा भव्य रूप से संपन्न कराई गई।
इस मौके पर सोसाइटी की अध्यक्ष कल्पना तिवारी ने मां सरस्वती से सोसायटी में रहने सभी लोगों एवं भारत देश की कल्याण की कामना की।
इस अवसर पर प्रमुख से अध्यक्ष अल्पना तिवारी, आशीर्वाद सिंह के अलावा सोसाइटी के समस्त लोग उपस्थित रहे।