Kashi ka News लंका पुलिस ने किया दो असलहा तस्कर को गिरफ्तार,अवैध तमंचा व वाहन बरामद।

लंका पुलिस ने किया दो असलहा तस्कर को गिरफ्तार,अवैध तमंचा व वाहन बरामद।

ब्यूरो चीफ आनन्द सिंह अन्ना

वाराणसी। दिनांक 27 फरवरी, पुलिस आयुक्त कमिश्नेस्ट वाराणसी द्वारा गम्भीर अपराधों की रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में पुलिस उपायुक्त, काशी जोन कमिश्ररेट वाराणसी के निर्देशन में व अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन व सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर एवं थाना प्रभारी लंका शिवाकान्त मिश्र के नेतृत्व में दिनाक 26 फरवरी, मंगलवार को उ0नि0 अजय कुमार चौकी प्रभारी नगवा व हमराह पुलिस बल द्वारा सघन चेकिंग के दौरान दो व्यक्तियों को अवैध देशी तमंचों के साथ सामने घाट एक गेस्ट हाउस के पास से हिरासत में लिया गया, जब उक्त असलहों से सम्बन्धित लाइसेस मांगा गया तो वह लोग प्रस्तुत नही कर सके। उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अभियोग पजीकृत करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अपराध विवरण 1-मु0अ0सं0 -0065/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना लंका। 2, मु0अ0सं0-0066/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम थाना लंका।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-1-पिंटू कुमार बिंद पुत्र सिद्ध बिंद निवासी ग्राम केशरी पोस्ट छोटका अमाँव थाना चांद जिला कैमूर भभुआ बिहार उम्र करीब 25 वर्ष। 2-सुजीत पटेल पुत्र स्व० लव सिंह निवासी ग्राम केशरी पोस्ट छोटका अमाँव थाना चाँद जिला कैमूर भभुआ बिहार उम्र करीब 20 वर्ष।

विवरण बरामदगी-1-अभियुक्त पिन्टु कुमार बिन्द के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर बरामद। 2-अभियुक्त सुजीत पटेल के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर बरामद।/ 3-एक अदद मोटरसाइकिल टीवीएस अपाचे चेसिस नम्बर MD6256K25P3605937 बिना कागजात के बरामद व 207 एम०बी०एक्ट के अन्तर्गत सीज।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्र थाना लंका, उ0नि0 अजय कुमार चौकी प्रभारी नगवा थाना लंका, का0 सतीश कुमार थाना लंका, का0 रामसुरेश यादव थाना लंका, हे0का0 जितेन्द्र सिंह थाना लंका, मनोज कुमार सिंह, थाना लंका, का0 बीरेन्द्र यादव थाना लंका, का0 अमित कुमार शुक्ला, थाना लंका, का0 सूरज कुमार भारती, थाना लंका शामिल रहे।