श्री अग्रसेन कन्या पी जी कॉलेज में राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया
वाराणसी। दिनांक 13 फरवरी, श्री अग्रसेन कन्या पी जी कॉलेज बुलानाला परिसर में राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ के तत्वावधान में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती तथा महाराज श्री अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।कार्यक्रम की अग्रिम कड़ी में महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ की समन्वयक डॉ श्रृंखला ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाने का औचित्य है कि महिलाओं के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर प्रयास करना एवं इसमें शिक्षा महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। शिक्षित स्त्रियां ही सशक्त राष्ट्र एवं सशक्त समाज का निर्माण कर सकती है।
कार्यक्रम की विषय स्थापना करते हुए बी ए प्रथम वर्ष की छात्रा भावना वर्मा ने कहा कि भारत की कोकिला सरोजिनी नायडू के जन्मदिवस को वर्ष 2014 में राष्ट्रीय महिला दिवस घोषित किया गया है। महाविद्यालय की प्रबंधक डॉ मधु अग्रवाल ने कहा कि स्त्रियों द्वारा अपने अस्तित्व की पहचान करना ही राष्ट्रीय महिला दिवस का मूल ध्येय है। प्राचार्य प्रोफेसर मिथिलेश सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि महिला सशक्तिकरण का सही अर्थ है महिलाओं का शारीरिक, आर्थिक तथा मानसिक रूप से सशक्त होने के साथ-साथ भावनात्मक रूप से सशक्त होना। जब को भावनात्मक रूप से सशक्त होंगी तभी वह स्वनिर्णय लेने में सक्षम हो पाएंगी। छात्राओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों समूह गीत, नृत्य नाटिका, कविता पाठ , भाषण , ऐतिहासिक तथा आधुनिक सफल स्त्री पात्रों की भूमिका प्रस्तुत करते हुए महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।कार्यक्रम का संचालन एम ए द्वितीय वर्ष की छात्रा अपूर्वा अवस्थी एव धन्यवाद ज्ञापन एम ए प्रथम वर्ष की छात्रा राजलक्ष्मी गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रो आभा सक्सेना, प्रो अनीता सिंह, प्रो रमा पांडे, प्रो आकाश, महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ की सह समन्वयक डॉ सुधा यादव, डॉ बंदनी, डॉ कंचन सिंह, श्रीमती दुर्गा गौतम, डॉ शालिनी श्रीवास्तव, डॉ प्रतिभा तिवारी, डॉ नंदिनी पटेल, डॉ कंचनमाला यादव, डॉ विनीता पांडे, डॉ मीना अग्रवाल, डॉ पिंकी त्रिपाठी, डॉ रश्मि सिंह, बब्बन तिवारी इत्यादि अनेक प्रवक्तागण एवं छात्राएं उपस्थित रही।




