Kashi ka News गॉडशाइन फाउंडेशन निर्देशिका दीपा बनरवाल ने सौंदर्य कार्यशाला को लेकर की प्रेसवार्ता।

गॉडशाइन फाउंडेशन निर्देशिका दीपा बनरवाल ने सौंदर्य कार्यशाला को लेकर की प्रेसवार्ता।

ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना    

वाराणसी। दिनांक 9 फरवरी, दिन शुक्रवार को महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत सौंदर्य क्षेत्र में महिलाओं को स्वावलंबी एवं स्वाभिमानी बनाने के उद्देश्य से कार्यशाला को लेकर गॉडशाइन फाउंडेशन निर्देशिका दीपा बनरवाल ने आज मैदागिन स्थित पराड़कर स्मृति भवन सभागार में प्रेसवार्ता की।

प्रेसवार्ता में फाउंडेशन की निर्देशिका दीपा बनरवाल ने बताया कि बाबा विश्वनाथ की नगरी में प्रथम बार गॉडशाइन फाउंडेशन द्वारा सौंदर्य के क्षेत्र महिलाओं को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से चांदपुर इंटस्ट्रीयल क्षेत्र में दिनांक 5-6 अपैल 2024 को दो-दिवसीय सौंदर्य कार्यशाला का आयोजन किया गया है। जिसमे महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत महिलाओं को सौंदर्य क्षेत्र में टिप्स देकर उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान कर स्वावलंबी एवं स्वाभिमानी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। इस कार्यशाला में वेदा केयर, कलर कास्मेटिक इंडिया सहित अन्य देश की ख्यातिलब्ध कम्पनियां अपना सहयोग प्रदान कर रही है।

उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला में शामिल होने के लिए देशभर से आने वाली बहनों को फिल्म उद्योग से जुड़े कलाकार अमोघ जोशी, शिवांगी जोशी आदि बड़ी हस्तियां महिलाओं को सौंदर्य क्षेत्र में टिप्स देकर प्रशिक्षित करेंगें।

पत्रकारवार्ता में प्रमुख रूप से दीपा बनरवाल,अमन सिंह, सौंर्य बनरवाल, डॉ एन के सिंह, संजय सिंह, चंद्र कुमार, अनिल कुमार, प्रतीक शर्मा मौजूद रहे।