समाजसेवी संदीप यादव टीम द्वारा वृद्धा आश्रम में साड़ी वितरण किया गया।
ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। दिनांक 11 फरवरी, दिन रविवार, काशी नगरी में समाज सेवा क्षेत्र में निरंतर कार्य करते रहने वाले समाजसेवक संदीप यादव व उनकी टीम द्वारा आज वाराणसी के दुर्गा कुंड स्थित वृद्धा आश्रम में निवास करने वाली वृद्ध महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया गया।
उक्त मौके पर टीम के संरक्षक एवं मार्गदर्शक समाजसेवी अभय प्रकाश सोनी ने संदीप यादव टीम के सभी सदस्यों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची उपासना है, ईश्वर टीम को सेवाकार्य करने के लिए सबलता प्रदान करें। समाज सेवक संदीप यादव ने कहा कि मैं और हमारे टीम के सभी सदस्य अपने जेब खर्च को बचाकर निरंतर गरीबों, निराश्रितों के लिए सेवा कार्य करते आ रहे हैं, आज आश्रम के वृद्ध माताओं के बीच करीब सौ साडी वितरण किया गया है।
संदीप यादव ने बताया कि हमारी टीम द्वारा विगत कई वर्षों से मंडलीय अस्पताल में खिचड़ी, पानी का बोतल तथा फल वितरित किया जाता रहा है, अनेकों प्राइमरी स्कूल के बच्चों के बीच कापी, किताब आदि सामानों के साथ ही पानी के लिए आरो मशीन द्वारा पानी की व्यवस्था की गई। अभी पिछले महीने भीषण ठंडी में शहर के अनेकों क्षेत्रों में गरीबों, निराश्रितों के बीच पांच सौ कम्बल वितरण का अभियान चलाया गया। आगे भी सेवा कार्य ईश्वर की कृपा से टीम द्वारा चलते रहेंगे। इस अवसर पर अभय प्रकाश सोनी, संदीप यादव,नितीश कुमार खरवार, अमर राजभर, विवेक मिश्रा, विशाल सैनी, नितेश कुमार सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

