Kashi ka News. उत्तर प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों के विकास के लिए जीएनआईओटी ग्रुप सदैव तत्पर-डॉ राजेश गुप्ता
उत्तर प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों के विकास के लिए जीएनआईओटी ग्रुप सदैव तत्पर-डॉ राजेश गुप्ता
ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। दिनांक 10 फरवरी, देश के विकास में शिक्षा के क्षेत्र में अद्भुत एवम दृढ़संकल्प के साथ काम करने वाली दिल्ली एनसीआर के ग्रेटर नोएडा स्थित प्रतिष्ठित संस्था जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के सदस्यों द्वारा आज वाराणसी स्थित एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेन्स किया गया।
पत्रकारों से जीएनआईओटी संस्था के चेयरमैन डॉ राजेश गुप्ता ने बताया कि जीएनआईओटी एजुकेशनल समूह द्वारा विगत 22 वर्षों में किस भाति एक छोटे से संस्थान से प्रारंभ किए गए एक प्रयास को आज देश के टॉप संस्थाओं के प्रारूप के तौर पर देखा जा सकता है। इस पूरी प्रयास को पूजनीय पिताजी द्वारा सोचे गए एक सपने को मैने एक मूर्तरूप प्रदान किया।
उन्होंने बताया कि जीएनआईओटी समूह परिवार इंजीनियरिंग, प्रबंधन, वैचलर्स का बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, बैचलर्स आफ कंप्यूटर एप्लीकेशन, मास्टर्स ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन, मास्टर्स एंड टेक्रोलॉजी, एएनएम, बीएससी नर्सिंग, बीएससी कंप्यूटर साइंस, बैचलर्स कॉमर्स, फार्मेसी, पोस्टखेजुएट रिप्लोमा इन मैनेजमेंट, पीजीडीएम जैसे उच्च शिक्षा के कोसों को अपने समूह के अंदर में लगभग सात विभित्र संस्थाओं के द्वारा समाज एवं समाज सेवा हेतु संचालित कर रहे हैं। संस्थान द्वारा लगभग 18000 से ज्यादा पुरातन छात्र है। जीएनआईओटी एजूकेशनल समूह के छात्र आज दुनिया के हर बड़ी कंपनियों में कार्यरत हैं।
उन्होंने कहा कि आज संस्थान के पास अपना उच्च स्तर का एक इनोवेशन सेंटर है जो नवीन उपकरणों से लैस है। शिक्षक उच्च शिक्षा ग्रहण किए अनुसंधान में अग्रसर है। संस्थान के पास अपने खुद के छात्रावास हैं जिनके अंदर छात्र अनुरूप व्यवस्थाएं स्थापित की गई है ताकि घर से दूर होकर भी उनका घर जैसी सुविधाएं मुहैया कराई जा सके। संस्थान से बाहर रहने वाले छात्रों के लिए भी संस्थान द्वारा विभिन्न माध्यम से ट्रांसपोर्ट सुविधा प्रदान की जाती है ताकि आसपास रहने वाले विद्यार्थीयों के लिए भी संस्थान पहुंचना आसान किया जा सके।
संस्थान के सीईओ स्वदेश कुमार सिंह ने बताया कि संस्था में वाराणसी एवं आसपास से बड़ी संख्या में विद्यार्थी अध्यनरत है तथा संस्था इन विद्यार्थियों के समुचित विकास के लिए दृद्धसंकल्पित है। संस्था का मुख्य उद्देश्य अपने यहां अध्यनरत विद्यार्थीयों को आज के समय के मांग के अनुरूप शैक्षिक एवम बौद्धिक रूप से विकसित करना है। संस्थान द्वारा संचालित जीएनबाईोर्ट। प्रबंधन अध्ययन संस्थान में पीजीडीएम कोर्स इस पूरी सोच का एक जीवंत उदाहरण है।
उन्होंने बताया जब संपूर्ण विश्व करोना जैसी महामारी से ग्रसित एवं भयभीत था, हर तरफ डर एवं अवसाद का वातावरण था, उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक कथन को आत्मसात करते हुए "आपदा में अवसर" को पूर्णता क्रियान्वित करते हुए जीआईएमएस संस्थान की स्थापना की और इतना ही नहीं इस संस्थान में शिक्षा, एवं शैक्षणिक गुणवत्ता को अति विशेष महत्व प्रदान किया गया। उन्होंने बताया की संस्थान इस अल्पकाल में ही अपनी पहचान केवल दिल्ली एनसीआर तक ही नहीं अब तो इस भारत भूखंड के अनेक राज्यों में अपनी पहचान बन चुका है। इस पहचान का ही फल स्वरुप है कि पिछले कई वर्षों से संस्थान में भारत लगभग 22 राज्यों से आए हुए विद्यार्थी जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में अपनी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
उक्त अवसर पर मीडिया के सवालों पर जीएनआईओटी संस्थान के सदस्यों ने बताया कि की संस्थान विगत वर्षों में कैसे इस तरीके की ऊंचाइयों तक पहुंच पाया है। आज के समय में वैश्विक अर्थव्यवस्था के अनुरूप छात्रों को तैयार करने हेतु, संस्थान इंटरनेशनल प्रोग्राम आयोजित करता है जिसमें संस्थान में अध्यनरत विद्यार्थियों का समूह को विभिन्न देशों के वर्ल्ड क्लास विश्वविद्यालय के साथ एक्सचेंज प्रोग्राम के माध्यम से भेजा जाता है। इस प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य एक अच्छी सोच व विचारधारा के साथ उस व्यक्तित्व का निर्माण करना जो भारत राष्ट्र को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में शामिल कर सके, ऐसे उत्तम ज्ञान बाले मानव संपदा का निर्माण करना है। आज के समय में पाठ्यक्रमों में एवं व्यवसायिक जगत में आ रहे बदलाव को देखते हुए इंडस्ट्री इंटरेक्शन संस्थान की शिक्षण पद्धति का एक मूल भाग है जिसमें समय अंतराल पर कारपोरेट जगत से एक्सपर्ट को छात्रों के बीच संवाद स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया जाता है।
ग्रुप हेड आउटरीच पंकज कुमार ने उत्तर प्रदेश राज्य के मेधावी विद्यार्थियों के लिए संस्था द्वारा किए जा रहे प्रयासों में सहयोग की अपील की। बताया की संस्था में उत्तर प्रदेश राज्य से अध्यनरत विद्यार्थियों द्वारा अपने मेहनत एवंम मेधा के बल पर कई मुकाम हासिल किए गए है, यहां के विद्यार्थियों में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। इस राज्य के विद्यार्थी मेहनती होते हैं तथा इन्हीं कारणों से संस्था के चेयरमैन सर के दिशा निर्देश में आज हमलोग उत्तर प्रदेश राज्य के विद्यार्थियों में छुपी प्रतिभा को बाहर निखारने के उद्देश्य से आज हमलोग वाराणसी शहर में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए हैं।जीएनआईओटी ग्रुप तकनीकी, मैनेजमेंट, फार्मेसी, लॉ इत्यादि उच्च शिक्षा के लिए उत्तर प्रदेश राज्य के विद्यार्थियों को हर संभव मदद करती जा रही है तथा आगे भी इस राज्य में शिक्षा के विकास के लिए कई तरह के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
प्रेस कांफ्रेंस में प्रमुख रूप से संस्था चेयरमैन डॉ राजेश गुप्ता, सीईओ स्वदेश कुमार सिंह, ग्रुप हेड पंकज कुमार, विमल सिंह, उमेश सिंह, रूपेश राव, अमित रंजन, विवेक सिंह गौतम, आशीष तोमर, अभिनय राज, सिरिजा, चारु, शालिनी सहित शिक्षाविद शामिल रहे।
