Kashi ka News उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस आउटरीच प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक व बेरोजगारी के मुद्दे पर पत्रकारवार्ता
उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस आउटरीच प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक व बेरोजगारी के मुद्दे पर पत्रकारवार्ता।
ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। दिनांक 11 फरवरी को उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस आउटरीच प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक व बेरोजगारी के मुद्दे पर पत्रकार वार्ता मैदागिन पार्टी कार्यालय में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के पूर्व मैदागिन चौराहे स्थित पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गाँधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे रहे एव अध्यक्षता युवा कांग्रेस आउटरीच प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद आदिल ने किया।
पत्रकारवार्ता में राघवेंद्र चौबे ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा सरकार में अपराध, भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है। कानून व्यवस्था पर जीरो टॉलरेंस का दावा जीरो हो चुका है पूरे उत्तर प्रदेश में यूपी में बहन-बेटियों के साथ आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही है। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई महंगाई बढ़ती जा रही है और बेरोजगारी चरम पर है। खेती का लागत मूल्य बढ़ गया। किसानों को फसलों की कीमत नहीं मिली। वर्तमान समय मे 90 फीसदी नौजवान बेरोजगार है। भाजपा सरकार ने नौजवानों को नौकरियां नहीं दी। जिनकी नौकरियां थी उसे छीन लिया। बेरोजगारी की स्थिति भयावह है।जो लोग ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की बात करते हैं उन्होंने नौजवानों को डिलीवरी ब्यॉय बना दिया है। क्या भाजपा सरकार के पास नौजवानों के लिए यही रोजगार है। नरेंद्र मोदी के पास महंगाई, बेरोजगारी पर कोई जवाब नहीं है। मोदी सरकार ईडी, सीबीआई, आईटी आदि केन्द्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। लोकतंत्र की हत्या कर रही है। संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है। भाजपा की 2024 में विदाई सुनिश्चित है।
मोहम्मद आदिल ने पत्रकारों से कहा कि देश मे युवा नौकरी के लिए भटक रहा है। फार्म भरने मे उनके और परिवार के हजारो रूपये बर्बाद हो रहे है। अधिक छात्र गरीबी रेखा के नीचे है। और छात्र जब सेंटर पर पहुचता है तो परीक्षा रद्द हो जाती है। परीक्षा देने के बाद पेपर लीक हो जाता है। और बेरोज़गार युवा नौकरी की उम्र पार होने की वजह से युवा हताश व निराश है जो की देश मे चिन्ता का विषय है।
