Kashi ka News समाजिक संस्था नई सुबह एक उम्मीद व एस एफ पब्लिक स्कूल के तत्वाधान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बसंत पंचमी
समाजिक संस्था नई सुबह एक उम्मीद व एस एफ पब्लिक स्कूल के तत्वाधान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बसंत पंचमी
वाराणसी। दिनांक 14 फरवरी, समाजिक संस्था नई सुबह एक उम्मीद एवं एस एफ पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में आज बसंत पंचमी पर्व को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य श्रीमती सविता भारद्वाज द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या और ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा करके किया गया।
सामाजिक संस्था की अध्यक्ष, समाजसेविका ममता ने उपस्थित सभी लोगों को बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए बताया कि बसंत पंचमी का पर्व सर्दी मौसम की विदाई तथा नए ऋतुओं के आगमन के लिए पूरे हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता है, इस मौसम के आने पर सबके जीवन में खुशियां और उमंग के साथ-साथ पेड़ पौधों में भी नई बाहर आ जाती हैl इस पावन दिन पर हम सभी लोग मां सरस्वती से विद्या, ज्ञान ,बुद्धि का वरदान मांगते हैं साथ ही बड़ी धूमधाम से उनकी पूजा भी करते हैं, इसीलिए वसंत रितु का स्थान हिंदू धर्म मे बहुत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों तथा संस्था की कुसुम लता सिंह द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
स्कूल के प्रबंधक नंद लाल राय ने सभी बच्चों में मिठाइयां भी बांटी।
कार्यक्रम को सफल बनाने मे सितारा पटेल, राधा मिश्रा, प्रीति वर्मा, आकांक्षा श्रीवास्तव, राजू कुमार राय, विजय कुमार, अनन्या सिंह, अनीश खान ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से चन्दा, नेहा, श्रेया, अंजली, शीतल सरोज, स्मिता, सोनाली, सोनम, शाहिल, प्रिंस, संजना, नैना, नैन्सी, दिव्या, यस राय, यस सिंह, नेहा पटेल, रितिका, मुस्कान आदि लोग उपस्थित रहे।
