Kashi ka News. कलाकारों के गायन, वादक, नृत्य की प्रस्तुति के साथ 32 वॉ राममय रात सम्पन्न।

कलाकारों के गायन, वादक, नृत्य की प्रस्तुति के साथ 32 वॉ राममय रात सम्पन्न।

ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। दिनांक 17 अप्रैल, स्व मुन्नू प्रसाद पांडेय द्वारा स्थापित, वाराणसी संघ के तत्वावधान में बुधवार को रामनवमी के अवसर पर राजेन्द्र प्रसाद घाट पर 32 वीं राममय रात भगवान श्री राम के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जला कर भव्य आरती उपस्थित अतिथि पद्मश्री डॉ पं शिवनाथ मिश्रा, देवब्रत मिश्र, लाला राम किशुन गुप्ता, सुधीर कुमार रस्तोगी, डॉ कैलाश सिंह विकास, सुरेश प्रसाद पाण्डेय ने किया।
भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के पौत्र आफाक हैदर खान के शहनाई पर रामधुन प्रस्तुत से राममय रात का शुभारंभ हुआ।
"जन्मे अवध में राम मंगल गाओ रे के" भजन पल्लवी पाण्डेय ने गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। डॉ विजय कपूर, डॉ माधवी सिंह, (भजन गायन), अन्तर्राष्ट्रीय सितारवादक पं देवब्रत मिश्र समूह ने रामधुन सितारवादन कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
काशी की तेजी से उभरती कत्थक नृत्यांगना संस्कृति शर्मा ने श्रीराम मय एवं शिव तांडव पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मोह लिया। 
भजन गायकों में राकेश तिवारी, राजन तिवारी, कमलेश पाण्डेय, जया पाण्डेय, सरोज वर्मा, सुमन अग्रहरि, सरोज वर्मा, गुड्डू हंगामा के गायन तथा शौर्य गुप्ता का मनमोहक डांस ने खूब तालियां बटोरी।
कार्यक्रम का संचालन डॉ अशोक सिंह, संयोजन सुरेश प्रसाद पाण्डेय एवं धन्यवाद प्रकाश पुरुषोत्तम मिश्रा ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेंद्र दूबे, सिद्धनाथ शर्मा, नरोत्तम शिल्पी, वृजेश पांडे आदि कवियों ने अपनी-अपनी हास्य कविता से सभी लोगों को खूब हंसाया।