Kashi ka News. पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक काम किया,400 पार को करें साकार- देवानंद सिंह

पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक काम किया,400 पार को करें साकार- देवानंद सिंह 

ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। दिनांक 26 मई, मोदी को जिताने के लिए ही नहीं देश की मजबूती के लिए करें वोट, साफ नीयत स्पष्ट विजन और हितकरी एजेंडे वाले दल के प्रत्याशी को चुने मताधिकार का प्रयोग कर, करें जातिवाद भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण पर चोट, भाजपा के संकल्प पत्र को पढ़कर बूथ पर जाएं। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में 1 जून को हॉट सीट वाराणसी समेत पूर्वांचल के सात लोकसभा सीटों पर वोट पड़ेंगे। वाराणसी के महदाताओं पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी है। यहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उम्मीदवार है। वाराणसी के मतदाता मोदी को जिताने के लिए ही नहीं देश की तरक्की के लिए भाजपा के पक्ष में बढ़‌-चढ़ कर वोट करें। मतदान के अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दें। आधोग के रिकॉर्ड बुक में वाराणसी को शीर्ष पर पहुंचाएं। साफ नीयत स्पष्ट विजन और हितकारी एजेंडे वाले दल के पक्ष में मतदान करें। ईवीएम में कमल के फूल वाले बटन को दबाकर जातिवाद भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण को करारा जवाब दें, अबकी बार चार सौ पार के नारे को साकार करें। ये अपील आज रविवार को होटल डी पेरिस में साझा प्रेसवार्ता कर पूर्वांचल के 40 वरिष्ठ छात्रनेताओं ने की। 

प्रेसवार्ता में बीएचयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष देवानंद सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक काम किया है। देश का परचम पूरी दुनिया में लहराया है। बिना भेदभाव के जन-जन तक योजनाओं को पहुंचाया है। सबका साथ सबका विकास के मंत्र के साथ काम करते हुए सबका विश्वास हासिल किया है। केंद्र सरकार ने शिक्षा स्वास्थ्य परिवहन सहित हर क्षेत्र में ठोस नीति बनाई है। दशकों से उलझे श्रीराम मंदिर, तीन तलाक उन्मूलन, संसद में 33% महिलाओं को आरक्षण, MSP पर फसलों की खरीद, जम्मू कश्मीर में अनुछेद 370 जैसे मुद्दे को सुलझाएं हैं। CAA, नई शिक्षा नीति GST, घर-घर शौवालय, उज्जवता योजना, गरीबों के सिर पर पक्की छत, नल से जल, आयुष्मान भारत, अस्सी करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, आधुनिक हथियारों का स्वदेश निर्माण, विदेशी एनजीओं पर नकेल आदि से देश की सशक्त किया है। भारत को पांच ट्रिलियन वाली अर्थव्यवस्था वाला देश बनाने का रोडमैप तैयार किया है। विपक्षी दल इंडी गठबंधन बनाकर नरेंद्र मोदी के रोडमैप को ध्वस्त करना चाहते हैं। देश को दस साल पीछे धकेलना चाहते हैं। मतदाताओं को विपक्ष के मसूबे पर पानी फेर देना चाहिए। 

हरिश्चंद्र महाविद्यालय वाराणसी के पूर्व अध्यक्ष छात्रसंघ देव कुमार राजू ने कहा कि केंद्र सरकार में देश में कहीं भी बम धमाके नहीं हुए। ये सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का नतीजा है। आज देश पूरी दुनिया में मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में दूसरे नंबर पर है। देश 100% रेलवे विद्युतीकरण की तरफ अग्रसर है। 

पूर्व अध्यक्ष डॉ नंदू सिंह ने कहा कि आज देश में 121 किमी प्रतिदिन से 28.6 किमी प्रतिदिन सड़कों का निर्माण हो रहा है। मोदी सरकार ने परिवहन के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम किया है। सड़कों का जाल बिछाकर देश को तरक्की के पथ से जोड़ा है। वंदे भारत ट्रेन चलाकर प्रदेशों की दूरी कम की है। हर जिले में मेडिकल कालेज बनाकर स्वास्य के ढांचे को सुरढ़ किया है। कोविड काल में सरकार ने देश को संभाला। मुक्त टीकाकरण कराकर तोगों की जान बचाई। 

पूर्व अध्यक्ष डॉ गिरजानंद चौबे ने कहा कि किसान सम्मान निधि योजना से किसानों को सशक्त किया। इसलिए वोटरों को बूथ पर जाने से पहले भाजपा के संकल्प पत्र को गहराई से पढ़ लेना चाहिए। वोटरों की एक भूल देश को पीछे ले जा सकती है। 

प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से डाँ संजय सिंह गौतम, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से पूर्व अध्यक्ष देवानंद सिंह, पूर्व महामत्री भूपेन्द्र प्रताप सिंह रिन्टू, काशी विद्यापीठ से पूर्व अध्यक्ष डॉ नंदू सिंह, संदीप प्रताप सिंह पिंटू, दुर्गा प्रसाद सिंह, आशुतोष सिंह आशू, सत्येन्द्र सिंह, महेश सिंह मोनू, नीलमणि तिवारी, पूर्व उपाध्यक्ष प्रमोद चौबे, पूर्व सांस्कृतिक मंत्री डा०अम्लेश शुक्ल, कन्हैया चौबे के डी, पूर्व उपाध्यक्ष रवि सोनकर, शिवजनम गुप्ता, पूर्व महामंत्री अभिषेक सोनकर, समीर मिश्रा, सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष डॉ सुरेन्द्र मिश्रा, डॉ गिरजानंद चौबे, डॉ रवि मिश्र गुड्डू , सुदर्शन तिवारी, रमाकांत पाण्डेय, पूर्व महामहामंत्री रेवती रमण, पूर्व उपाध्यक्ष डॉ० अजय शुक्ला, पूर्व उपमंत्री संतोष त्रिपाठी, हरिश्चन्द्र पीजी कालेज से पूर्व अध्यक्ष देवकुमार राजु, लालरत्नाकर सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष रामलखन गुप्ता छोटू, राणा संतोष सिंह, पूर्व महामंत्री विनय चौबे, पूर्व महामंत्री एवं पूर्व उपाध्यक्ष विवेकानंद पटेल, पूर्व अध्यक्ष गोपाल शरण सिंह, हर्षिता गुप्ता, यूपी कालेज के पूर्व महामंत्री डॉ आलोकसिह मामा, पूर्व उपाध्यक्ष अनुज सिंह, प्रतीक सिंह बानू, पूर्व अध्यक्ष गोपाल शरण सिंह आदि लोग मौजूद रहे।