Kashi ka News. पहले मतदान फिर जलपान के नारे संग हरिजन बस्ती में मतदान के लिए किया गया जागरूक।

पहले मतदान फिर जलपान के नारे संग हरिजन बस्ती में मतदान के लिए किया गया जागरूक।

ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। दिनांक 31 मई, नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था के द्वारा नारिया वार्ड के हरिजन बस्ती में सभी महिलाओं को जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से कल शत- प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक किया गया।

इसका संचालन संस्था अध्यक्ष ममता जी ने किया।

उपस्थित सभी महिलाओं को पहले मतदान फिर जलपान, चूल्हा तभी जलाएंगे जब वोट देकर आएंगे, जन-जन को जगाना है शत - प्रतिशत मतदान कराना है, उठो चलो करो मतदान, लोकतंत्र का महापर्व मनाएं 1 जून को वोट करने जरूर जाएं, आदि नारे लगाकर महिलाओं को जागरूक किया गया l* जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत ममता ने सभी को बताया कि जिस प्रकार से घर चलाने के लिए माता-पिता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है वैसे ही हमारे देश को चलाने के लिए सरकार की महत्वपूर्ण भूमिका होती है जिसका चुनाव हम सभी को करना पड़ता है, इसलिए हमारा एक-एक वोट भी देश हित या राष्ट्रहित के लिए महत्वपूर्ण स्थान रखता है हम सभी को जो लोग 18 साल से ऊपर के हैं उनको अपने मतदान का प्रयोग जरूर करना चाहिए क्योंकि अगर एक सशक्त सरकार का हम चुनाव करते हैं तभी हम सशक्त राष्ट्र का भी निर्माण कर सकते हैं। एक गलत निर्णय हमारे वर्तमान और भविष्य दोनों को बर्बाद कर सकता है इसलिए वोट करते समय हमें पूरी सूझबूझ और समझदारी के साथ निर्णय लेना चाहिए। मतदान निर्भीक होकर बिना किसी के दबाव में आए , सोच समझ कर करना चाहिए क्योंकि इसी के माध्यम से हमारा और हमारे देश का विकास होता है। 

इस कार्यक्रम में आंगनवाड़ी श्रीमती आशा यादव ने अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हुए बताया कि जिसका भी मतदान लिस्ट में नाम है उन सभी को पहले वोट देने जरूर जाना चाहिए उसके बाद अपने घरों में चूल्हा जलाना चाहिए ,साथ ही अपने आस - पड़ोस के लोगों को भी इसके प्रति जरूर जागरूक करना चाहिए। 

इस जागरूकता कार्यक्रम में डूडा की CRP संध्या पांडे, आशा यादव, बेबी यादव, रेशमा, पिंकी, गुड़िया, सावित्री देवी, रेखा देवी, सरस्वती देवी, गोदना देवी, सुनीता देवी, श्याम प्यारी देवी, पूनम देवी, किरन देवी, कबूतरा देवी आदि महिलाएं उपस्थित रही। 

कार्यक्रम के अंत में सभी को शत - प्रतिशत मतदान करने हेतु संकल्प भी दिलवाया गया।