सर्व वैश्य समागम के तत्वावधान में किया गया शरबत वितरण।
ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। दिनांक 18 जून, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी आगमन के अवसर पर सर्व वैश्य समागम द्वारा लायंस क्लब वाराणसी गंगा के सहयोग से लगभग पांच हजार से ज्यादा लोगों को मैदागिन स्थित बीसू जी मंदिर के नीचे नींबू के शरबत का वितरण अपराह 2-6 बजे शाम तक किया गया।
शरबत वितरण में संयोजक पिंकू अग्रहरि, दीपक अग्रवाल, आलोक शाह, रविंदर सेठ, ईदू भूषण गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।
दीपक अग्रवाल पूर्व लायन गवर्नर ने बताया कि इस समय वाराणसी में भीषण गर्मी का प्रकोप चल रहा है, उसको देखते हुए यह आयोजन रखा गया है, और आगे इसका क्रम चलता रहेगा।
प्रधानमंत्री मोदी के आगमन पर वैश्य समाज, अग्रवाल समाज के द्वारा शाम को विधु जी मंदिर के नीचे ढोल नगाड़े बजे के साथ फूल -मालाओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।
उक्त अवसर पर संतोष अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, आलोक शाह, डॉ रितु गर्ग, संतोष जी आढत वाले, ईदू भूषण गुप्ता, संतोष करनघंटा, पिंकू अग्रहरि, प्रदीप प्रजापति, अशोक मौर्य, विनोद जायसवाल, हरीश अग्रवाल, संजय अग्रहरी, विजय अग्रवाल आदि सदस्यों ने पीएम का सम्मान एवं स्वागत किया।
