कांग्रेसजनों ने बीएचयू कुलपति को सौंपा चार सूत्रीय मांगों का पत्रक।
ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। दिनांक 18 जून, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय द्वारा बीएचयू के कुलपति को भेजे गए उपरोक्त चार सूत्रीय मांगों पर आधारित ज्ञापन पत्र को जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल एवं राघवेंद्र चौबे ने कुलपति के न आने पर उनके प्रतिनिधि विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर शिव प्रकाश सिंह को दिया तथा साथ ही यह मांग भी की कि कुलपति मिले या न मिलें, पर वह यह बात समझ लें कि यह विश्विद्यालय ऐतिहासिक महत्व का विश्वविद्यालय है, जिसकी स्थापना खुद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जैसे इतिहास प्रसिद्ध महामानवों ने की है। इसकी गरिमा और इसके वैश्विक महत्व पर हम कांग्रेस के लोग आंच नहीं आने देंगे। अगर शीघ्र से शीघ्र इन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर कुलपति द्वारा कार्यवाई नही की गई तो हम कांग्रेस के लोग अपने राष्ट्रीय धरोहर को बचाने के लिए आंदोलन का राह पकड़ेंगे।
इस अवसर जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, राघवेंद्र चौबे, बीएचयू के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल श्रीवास्तव, फसाहत हुसैन बाबू, डॉ राजेश गुप्ता, विनोद सिंह, वकील अंसारी, अरुण सोनी, प्रमोद वर्मा, राणा रोहित, मुरारी यादव, आशिष पटेल, मुहम्मद उज्जैर, सुमन आनन्द, संभु कन्नौजिया, रेहान, अछय, अतुल, स्वर्णजीत आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
