मेदान्ता हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ सर्व समाज को देंगे परामर्श।
ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। दिनांक 19 जुलाई, श्री अग्रसेन युवा मंच-काशी परिवार द्वारा आयोजित कार्यक्रम हृदय की बैठक आईएमए भवन लहुराबीर में आयोजित हुई । बैठक में पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि रविवार को आईएमए लहुराबीर में आयोजित कार्यक्रम हृदय में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मेदान्ता हॉस्पिटल गुड़गाँव के हृदय रोग विशेषज्ञ, वाइस चेयरमैन डॉक्टर संजय जी मित्तल की मुख्य अतिथि द्वारा हृदय रोग के ऊपर परिचर्चा करेंगे एवं जनता द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब भी देंगे।
कार्यक्रम में डॉक्टर सपना मित्तल डायरेक्टर इएसआईसी हॉस्पिटल वाराणसी तथा विशिष्ट अतिथि आयुष मंत्रालय के मंत्री डॉक्टर दयालु गुरु की भी उपस्थिति के साथ ही काशी के कई गणमान्य लोगों की भी उपस्थिति रहेगी ।
हृदय कार्यक्रम में जागरूकता के साथ साथ रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान भी किया जाएगा। हृदय कार्यक्रम शाम 4 बजे आहूत है एवं रक्तदान प्रातः 10 बजे से आयोजित है।
बैठक में मंच महामंत्री सौरभ अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शुभम अग्रवाल, हृदेश अग्रवाल, स्वाति अग्रवाल, अमन अग्रवाल एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
