Kashi ka News. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का तीन दिवसीय धरना संपन्न।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का तीन दिवसीय धरना संपन्न।

ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। दिनांक 20 जुलाई, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जिला कार्यकारी वाराणसी द्वारा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर तीन दिवसीय धरना आज सम्पन्न हुआ। 

सबके लिए पुरानी पेंशन बहाली, तदर्थ शिक्षकों की सेवा बहाली,वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय दिलाने, एनओसी विहीन स्थानांतरण, चिकित्सा सुविधा दिलाने सहित 16 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय वाराणसी पर लगातार आज तीसरे दिन भी धरने पर शिक्षक बैठे रहे। धरने का समापन जिला विद्यालय निरीक्षक वाराणसी को पत्रक सौंपकर किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से अवधेश कुमार,राजीव कुमार सिंह,राणा प्रताप सिंह, अभय नारायण सिंह, विवेक सिंह, सत्येंद्र प्रताप सिंह, मुसर्रत इस्लाम, शिवपूजन सिंह, कमलेश कुमार सिंह, अजय सिंह, अभिलाष सिंह, सुनील कुमार, सुनील सिंह, शंभू नारायण सिंह, आशीष कुमार सिंह, राहुल श्रीवास्तव, भानु प्रताप सिंह, शिवपूजन सिंह आदि वक्ताओं ने 16 सूत्री मांगो के समर्थन में अपने अपने विचार व्यक्त किए।

सभा का संचालन जिलामंत्री अरविंद कुमार ने किया एवम अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने किया। शैक्षिक विचार पत्रिका के संपादक वीरेंद्र प्रताप सिंह की विशेष उपस्थिति रही।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व एमएलसी चेत नारायण सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्ष को सदन तक पहुंचाया जाएगा।