Kashi ka News. सब्जी, फल व्यवसायी आढ़ती जन कल्याण समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पद ग्रहण समारोह संपन्न।
सब्जी, फल व्यवसायी आढ़ती जन कल्याण समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पद ग्रहण समारोह संपन्न।
ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। दिनांक 10 जुलाई, सब्जी फल व्यसायी आढती जन कल्याण समिति पहड़िया वाराणसी का चुनावोपरान्त नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पद ग्रहण समारोह पहाड़िया सिथत परिसर में भव्य रूप से संपन्न हुआ।
समारोह की अध्यक्षता पूर्व मंडी अध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा व संचालन पूर्व मंडी सचिव, उपाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त उत्तर प्रदेश श्याम लाल यादव ने किया।
समारोह के मुख्य अतिथि संस्थापक अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एण्ड मैनेजमेंट ई0 अशोक मौर्या, विशिष्ट अतिथि मंडी परिषद जीतेन्द्र सिंह, मंडी सचिव विपुल कुमार थें।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में समस्त मंचासीन अतिथियों का स्वागत पूर्ण समान के साथ हुआ।
इस अवसर पर संस्थापक काशीनाथ गिरी, डॉ धनश्याम नारायण कुशवाहा, विरजू पाठक, रंजीत सिंह, सलाहकार अशोक मौर्य, घनश्याम नाथ यादव, विजय जायसवाल, ओम प्रकाश मिश्रा एवं जयराम यादव का मंच पर स्वागत किया गया।
तत्पश्चात निर्वाचित अध्यक्ष धनंजय सिंह, वरिष्ट उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सोनकर, महामंत्री जय प्रकाश मौर्या, कोषाध्यक्ष सरवन यादव एव समस्त कार्यकारिणी सदस्यों को मुख्य अतिथि अशोक मौर्या द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जीतेंद्र सिंह, विपुल कुमार, अशोक मौर्य, धनंजय सिंह, जय प्रकाश मिश्रा, रवि सिंह, सरवन यादव तथा समस्त पदाधिकारी गण व व्यापारी गण उपस्थित थे।


