Kashi ka News. अंग्रेजी हुकूमत के समय से यदुवंशी समाज बाबा का जलाभिषेक करता आ रहा है - जंत्रलेश्वर यादव

अंग्रेजी हुकूमत के समय से यदुवंशी समाज बाबा का जलाभिषेक करता आ रहा है - जंत्रलेश्वर यादव 

ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। आज दिनांक 21 जुलाई, आज गोलघर स्थित पराड़कर भवन में पत्रकार वार्ता के दौरान काशी विश्वनाथ दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जन्त्रलेश्वर यादव ने जलाभिषेके के सन्दर्भ में महत्वपूर्ण बातों को बताते हुए कहा इस वर्ष जलाभिषेक में हमारे मुख्य अतिथि जगदीश यादव अध्यक्ष ओबीसी आयोग दिल्ली (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री मनोज यादव एवं विशिष्ट अतिथि निशा यादव एवं हेमंत यादव प्रमुख रूप से 22 जुलाई को सावन के प्रथम सोमवार को काशी विश्वनाथ दल के प्रधान कार्यालय से पूजन करने के पश्चात् 8.30 सुबह शीतला घाट के लिए प्रस्थान करेंगे। यात्रा का शुभारंभ बांसफाटक काशी विश्वनाथ दल के प्रधान कार्यालय से यात्रा की अगुवाई करते हुए गर्भ गृह में पूर्व की भांति परम्परागत परम्परा के अनुसार जलाभिषेक सम्पन्न होने तक उपस्थित रहेंगे। अंग्रेजी हुकुमत के समय से यदुवंशी समाज काशी के बाबा विश्वनाथ सहित प्रमुख शिवालयों में जलाभिषेक करता चला आ रहा है. जिसमें काशी विश्वनाथ दल के संस्थापक बाबा विश्वनाथ के परम भक्त स्व० तेजू सरदार के द्वारा सन् 1952 से अपने यदुवंशी समाज के नेतृत्व में काशीवासीयों के साथ परम्परागत शीतला घाट से जल भरकर बाबा विश्वनाथ को गर्भ गृह में जलाभिषेक करते चले आए हैं। इसी क्रम में 22 जुलाई दिन सोमवार समय 9 बजे प्रातः पूर्व की भांति इकठ्ठा होकर सर्वप्रथम मुख्य अतिथी मंत्री दर्जा प्राप्त एवं विशिष्ट अतिथि को काशी विश्वनाथ अलंकरण स्मृति चिन्ह देकर स्वागत एवं माल्यार्पण करेगे। शीतला घाट यदुवंशी समाज पूर्व की भांति इकट्ठा होकर सर्वप्रथम माँ गंगा का पूजन-अर्चन करने के बाद जल भरकर शीतला माता का जलाभिषेक कर पुनः जल भरकर गंगा तट से डेढ़सी पुल से होते हुए डुंडीराज गणेश का पुजन करेंगे। माता अन्नपूर्णा के मन्दिर में दर्शन करके जल चढ़ाते हुए बाबा विश्वनाथ के गर्भ गृह में जलाभिषेक प्रमुख यदुवंशी करेंगे। तदोपरान्त ज्ञानवापी से निकलकर बांसफाटक पर स्व० तेजु सरदार के आवास पर पहुंचकर प्रसाद वितरण का कार्यक्रम सम्पन्न होगा। 

पत्रकार वार्ता में प्रमुख रूप से जन्त्रलेश्वर यादव, मदन यादव, सुनील यादव, मनोज यादव, संजय यादव, ओम शंकर यादव उपस्थित रहे।