Kashi ka News. कांग्रेसजनों ने भाजपा नेता अनुराग ठाकुर का पुतला फूंका।

कांग्रेसजनों ने भाजपा नेता अनुराग ठाकुर का पुतला फूंका।

ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। दिनांक 31 जुलाई, कल संसद भवन में भाजपा नेता अनुराग ठाकुर द्वारा जातीय सूचक बयान देकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का अपमान किया इस प्रकरण से पूरे देश में अनुराग ठाकुर के प्रति रोष है आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार वाराणसी के कचहरी चौराहे पर अनुराग ठाकुर का पुतला फूंक माफी मांगने को कहा गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने किया। कार्यक्रम का अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल ने किया।

उक्त मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल व महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने संयुक्त रूप से कहा की अनुराग ठाकुर द्वारा संसद भवन इस तरह का जातीय सूचक शब्द इस्तेमाल करना अशोभनीय है ।अनुराग ठाकुर ने अपने बेशर्म होने का परिचय दिया है। हम कांग्रेसजन अपने नेता राहुल गांधी का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।सदन में अनुराग ठाकुर ने जो बात की वह उनकी ओछी और गिरी हुई मानसिकता को स्पष्ट दर्शाती है। अनुराग ठाकुर ने एक व्यक्ति का नहीं देश की 80% जनता का अपमान किया है। जातीय जनगणना जिसकी मांग है।इसके लिए यह देश उन्हें और उनके आका को कभी माफ नहीं करेगा। उसी विरोध में हम कांग्रेस जनों ने आज बेशर्म अनुराग ठाकुर का पुतला फूंका है। अनुराग ठाकुर तत्काल राहुल गांधी से माफी मांगे।

पुतला दहन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, प्रदेश सचिव फसाहत हुसेन बाबू, प्रदेश प्रवक्ता सजीव सिंह, प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस विशाल सिंह, गुलशन अली, डॉ उमेश चन्द्र गौड़, जितेन्द्र सेठ, वकील अंसारी, डॉ राजेश गुप्ता, अरुण सोनी, विनोद सिंह, गिरीश पाण्डेय, अशोक सिंह, अफरोज अंसारी, मयंक चौबे, चंचल शर्मा, बेलाल, ओमप्रकाश सिंह, सदीप पाल, कुँवर बबलू बिंद, राजेन्द्र कुमार, अरविन्द मौर्य, आसिष गुप्ता, पीयूष श्रीवास्तव, अनुभव राय, रोहित दुबे, विनीत चौबे, अब्दुल हमीद डोडे, परवेज खां, रामकेश यादव, मनोज यादव, अनुपम राय, अरुण वर्मा, राजेन्द्र श्रीवास्तव, भोला यादवस रमेश कुमार, आदिल, विकास पाण्डेय, रामजी गुप्ता, राजेश्वर विश्वकर्मा, नासीर अली, सुशील पाण्डेय, बेलाल अहमद, आनन्द चौबे, मो आजम, जयेश पाण्डेय समेत सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।