Kashi ka News. निशुल्क चिकित्सा एवं एनीमिया जांच शिविर का हुआ आयोजन।

निशुल्क चिकित्सा एवं एनीमिया जांच शिविर का हुआ आयोजन।

ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। दिनांक 27 जुलाई, भारत विकास परिषद महामना शाखा द्वारा स्वास्थ्य संस्कृति सप्ताह के अंतर्गत जैतपुरा गोपाल बाग स्थित उपकार अस्पताल परिसर में सम्पन्न हुआ, जिसमें निःशुल्क बल्ड, सुगर, हीमोग्लोबिन की जाँच एवं दवा वितरण किया गया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में मरीजों ने इसका लाभ उठाया। 

इस मौके पर महामना शाखा सचिव डॉक्टर प्रियंका जायसवाल ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से हम गरीब मरीजों की सेवा कर पाते हैं। 

शिविर में प्रांतिय अध्यक्ष रवि प्रकाश जायसवाल, शाखा संरक्षक डॉ जय जायसवाल, उपाध्यक्ष जय नारायण गुप्ता, प्रांतिय उपाध्यक्ष अनिल सिंह, प्रांतिय सचिव प्रमोद कुमार दुबे, महिला शाखा संयोजिका नित्या श्रीवास्तव, सहसचिव सुजीत जायसवाल, सह महिला संयोजिका डॉ डॉली श्रीवास्तव, वरिष्ठ महिला रोग चिकित्सक डॉ पुष्पा जायसवाल, एनीमिया प्रकल्प प्रमुख प्रीति गुप्ता, डॉ मोहम्मद इकबाल, डॉ नसरा जुल्फेकार, डॉ अलका जायसवाल, डॉ सुधीर गुप्ता का भरपूर योगदान रहा। 

इस अवसर पर मुख्य रूप से विष्णु गुप्ता, प्रमोद यादव मुन्ना, जयशंकर गुप्ता सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। धन्यवाद नित्या श्रीवास्तव एवं संचालन डॉ प्रियंका जायसवाल ने किया।