Kashi ka News. दुकानों और ढाबों पर नाम लिखवाना सांप्रदायिक तनाव पैदा करने का घटिया प्रयास जो बर्दाश्त नही- राघवेन्द्र चौबे

दुकानों और ढाबों पर नाम लिखवाना सांप्रदायिक तनाव पैदा करने का घटिया प्रयास जो बर्दाश्त नही- राघवेन्द्र चौबे

ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। दिनांक 19 जुलाई, महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा कावड़ मार्ग पर ठेला, दुकानों और ढाबो पर मालिकों और काम करने वालों का नाम लिखवाने के लिए निर्देशित किए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया करते हुए कहा है कि प्रदेश में लगातार सांप्रदायिक तनाव पैदा करने का कार्य किया जा रहा है, निश्चित रुप से हिटलर शाही फरमान प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ कर रहे हैं जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, मुख्यमंत्री को अपने फैसले की समीक्षा कर आदेश को तत्काल वापस लेना चाहिए ऐसे फैसले पूरी प्रदेश में सांप्रदायिक तनाव बढ़ सकता हैं।

चौबेने कहा कि लोकसभा के चुनाव में प्रदेश में हुई करारी हार से बौखलाए प्रदेश के मुखिया का फरमान जारी कर सांप्रदायिक माहौल को बिगाड़ने का कार्य जितना भी कर ले, प्रदेश में शीघ्र ही होने वाले विधानसभा 10 सीटों के उपचुनाव में सांप्रदायिक ताकतो, हिटलर शाही सरकार को जनता मुंह तोड़ जवाब देगी निश्चित रूप से 2027 के चुनाव में तथाकथित सांप्रदायिक तत्वों का सफाया हो जाएगा।