Kashi ka News. इनर व्हील क्लब ऑफ वाराणसी सेंट्रल की इंस्टॉलेशन सेरेमनी एंड अवार्ड फंक्शन संपन्न।

इनर व्हील क्लब ऑफ़ वाराणसी सेंट्रल की इंस्टॉलेशन सेरेमनी एंड अवार्ड फंक्शन संपन्न।

ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। दिनांक 19 जुलाई, इनर व्हील क्लब ऑफ़ वाराणसी सेंट्रल की इंस्टॉलेशन सेरिमनी एंड अवार्ड फंक्शन 2024 भव्य रूप से रथयात्रा स्थित पिंड बलूची रेस्टोरेंट में संपन्न हुआ। 

जिसमे प्रेसिडेंट कविता शाह, वाइस प्रेसिडेंट कविता बजाज, सेक्रेटरी नीमा अग्रवाल, ट्रेजरर अमिता अग्रवाल, आईएसओ संगीता शाह, एवं क्लब कॉरेस्पोंडेंट (एडिटर) के रूप में अलका माथुर ने अपने दायित्वों को ग्रहण किया। 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ड्रिस्ट्रिक्ट चेयरमैन आशा अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि पीआईटी अर्चना वाजपेई ने समारोह की शोभा बढ़ाई।

इस मौके पर एक सिलाई मशीन रोजगार के संसाधन बढ़ाने हेतु एक बिटिया को प्रदान की गई, एवं एक फ्रिज खाने का सामान बेचकर आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने हेतु एक कन्या को दिया गया। पास्ट प्रेसिडेंट नीलम गुप्ता ने अपने सभी सहयोगियों को अवार्ड प्रदान किया। 

इस अवसर पर अलका माथुर एवं शबनम अग्रवाल ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का सभी सदस्यों से परिचय कराया। कार्यक्रम का सफल संचालन अलका शाह ने किया कार्यक्रम में जोनल हेड रीना गर्ग के साथ ही क्लब की समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगण भी उपस्थित थी।