हिंदू आक्रोश रैली में भारी संख्या में शामिल होने की भाजपा की अपील।
ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। दिनांक 21 अगस्त, बांग्लादेश में हिंदुओं के विरुद्ध हो रहे हिंसा और अत्याचार के विरुद्ध हिंदू रक्षा समिति द्वारा गुरुवार 22 अगस्त को विशाल विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया है।
उक्त प्रदर्शन में भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने समस्त पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारी एवं शहर के सभी व्यापारी बंधुओ से उक्त हिंदू आक्रोश रैली में शामिल होने की अपील की।
महानगर मीडिया प्रभारी किशोर सेठ ने बताया कि गुरुवार सायंकाल 4:00 बजे शहीद उद्यान के मुख्य द्वार (रुद्राक्ष) पर एकत्रित होकर संक्षिप्त सभा के पश्चात पैदल मार्च करते हुए स्टेडियम के बगल से फल मंडी से बाएं मुड़कर, स्टेडियम के मुख्य द्वार होते हुए साजन तिराहे से दाहिने मुड़कर वापस सिगरा रोड पर आकर, तिलक जी की प्रतिमा व चंद्रिका नगर होते हुए रुद्राक्ष के मुख्य द्वार पर समापन होगा।
