Kashi ka News. पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गयी।

पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गयी।

ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना

वाराणसी। दिनांक 20 अगस्त, कांग्रेसजनों ने सद्भावना दिवस के रूप में मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मैदागिन स्थित स्व राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। फिर उन्हें स्मरण करते हुए उनके जनहित के कार्यों योगदान व उनके विराट व्यक्तित्व की चर्चा की हुई ।

जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल व महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने संयुक्त रूप से कहा कि भारत रत्न स्व राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद भारतीय राजनीति के पन्नों पर अपनी सोच और अपने सपनों को उकेरना शुरू किया था। स्व गांधी ने अपने कार्यकाल के दौरान राजनीति से लेकर तकनीकी क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान किया। आज भले ही देश सूचना क्रांति के क्षेत्र में पूरी दुनिया में अपनी खास पहचान स्थापित कर चुका है पर इसकी शुरूआत राजीव गांधी के कार्यकाल में ही हुई। रेलवे का कम्प्यूटरीकरण करके उन्होंने इस देश के सामने क्रांतिकारी परिवर्तन ला दिया। इतना ही नहीं उन्होंने भारतीय लोकतंत्र को और सुदृढ किया। पंचायतों को जो अघिकार मिले हैं वो उनके कार्यकाल की ही देन है।उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में उदारीकरण के लिए जोरदार प्रयास किया। साथ ही देश के गरीबों के उत्थान के लिए 1 अप्रैल 1989 को जवाहर रोजगार गारंटी योजना, इंदिरा आवास योजना और 10 लाख कुआं जैसी योजनाएं चालू कीं। राजीव गांधी एक ऐसे प्रधानमंत्री थे, जो जनता से सीधे जुड़े थे और एक ऐसे नेता के रूप में विख्यात थे जिनकी पहुंच देश के आम आदमी के हृदय तक थी। हम उनके जयंती पर उनके बताये मार्गों पर चलने का संकल्प लेते हुए उन्हें कोटि-कोटि नमन करते है । 

इस अवसर पर राजेश्वर सिंह पटेल, राघवेन्द्र चौबे, फसाहत हुसेन बाबू, डॉ राजेश गुप्ता, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, जितेंद्र सेठ, सतनाम सिंह, बह्मदत्त त्रिपाठी, अनिल उपाध्याय, राजीव राम, वीरेन्द्र कपूर, उमापति उपाध्याय, प्रमोद श्रीवास्तव, शान्तनु त्रिपाठी, प्रमोद वर्मा, आकाश त्रिपाठी, सुशील सिंह बच्चा, भोलानाथ यादव, सुभाष राम, कैलाश पाण्डेय, असलम खान, अब्दुल हमीद डोडे, विनीत तिवारी, पवन मौर्य, बृजेश जैसल, प्रशान्त पाल, गोपाल पटेल, सलमान अल्वी, रामकृष्ण रावत, आनन्द चौबे, मो उज्जैर, गुरुप्रसाद यादव, सजीव श्रीवास्तव, राजेश सोनकर, आजम अंसारी, रामजी गुप्ता, कृष्णा गौड़, राधेश्याम पाण्डेय, सरताज अहमद, सजय यादव, सुभाष राम समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।