शिव महापुराण कथा में पहुंचे विधायक को महाराज ने अंगवस्त्र प्रदान कर दिया आर्शीवाद।
ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। दिनांक 19 अगस्त, व्यक्ति पर जब भगवत कृपा होती है तब वह प्रभु के समक्ष बैठता है पूज्य पंडित राधारमण द्विवेदी महाराज ने जैतपुरा स्थित श्री ज्वरहरेश्वर मंदिर में चल रहे शिव महापुराण कथा के विश्राम दिवस पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान शंकर का सबसे प्रिय लीलाओं में हम सभी को सुनने से शुभ एवं प्रेरणा मिलती है और भक्तों के आवाहन पर उन्हें एक बार अर्धनारीश्वर का रूप धारण कर भक्तजनों को सुख एवं आनंद देना पड़ा
उन्होंने कहा कि शिव विवाह की चर्चा करते हुए ऐसा प्रसंग रखा की जिससे वहां का माहौल भक्तिमय एव शिवयम में हो गया तथा उपस्थित भक्तगण हर-हर महादेव व शिव-पार्वती की जय के उद्घोष करने लगे तथा यह दृश्य देखकर सभी अपने आप को भाग्यशाली समझने लगे।
कथा में पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर नीलकंठ तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही तथा पूज्य महाराज ने विधायक को अंग वस्त्र प्रदान कर आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर व्यास पीठ की आरती राजेश सेठ, बृजेश जायसवाल, अभय यादव, गोपाल अग्रहरि, शंभू नाथ, छोटे लाल यादव, जयप्रकाश, ओमप्रकाश एलआईसी, सुधा, अनामिका, रूपा, पार्वती देवी, कल्याण कुमार पांडे, अरविंद पाठक, मुकुंद लाल गुप्ता, मनीष जायसवाल ने उतारी।
