Kashi ka News. भक्तसेन बाग मंदिर प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव।

भक्तसेन बाग मंदिर प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव।

ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना

वाराणसी। दिनांक 27 अगस्त, कमच्छा सिथत भक्तसेन बाग मंदिर में सोमवार को शर्मा समाज द्वारा भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव पर मंदिर परिसर में जन्म महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

इस मौके पर भक्तसेन मंदिर के सेवक अशोक शर्मा ने बताया कि समाज द्वारा प्रतिवर्ष यहां पर भगवान श्रीकृष्ण का जन्म उत्सव मनाया जाता है। इस अवसर पर मंदिर की भव्य सजावट तथा भगवान की जन्म की झांकियों के दर्शन के बाद भजन-कीर्तन होता है, तत्पश्चात प्रसाद का वितरण किया जाता है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से समाज के अध्यक्ष मार्कण्डेय शर्मा, महामंत्री सिद्धनाथ शर्मा पार्षद, मंदिर सेवक अशोक शर्मा, रामकृष्ण प्रेमी, सुरेश शर्मा, विनोद शर्मा, संजय प्रसाद शर्मा, श्रीराम शर्मा, धीरज शर्मा, रिंकू शर्मा, संजय कुमार शर्मा, उदयनाथ शर्मा, काजू शर्मा, सन्तोष शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, राजेश शर्मा सहित सैकड़ों समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।