Kashi ka News. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर महामृत्युंजय मंदिर से यादव बंधुओं ने निकाली भव्य शोभायात्रा।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर महामृत्युंजय मंदिर से यादव बंधुओं ने निकाली भव्य शोभायात्रा।

ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना

वाराणसी। दिनांक 27 अगस्त, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव पर श्रीमहामृत्युंजय व्यायामशाला अखाड़ा वृद्धकाल द्वारा सोमवार को पूर्व पार्षद मनोज यादव के नेतृत्व में दारानगर से यादव बंधुओं ने भगवान श्रीकृष्ण का भव्य शोभायात्रा निकाला। 

शोभायात्रा श्री महामृत्युंजय महादेव मंदिर से प्रारम्भ हुई और भैरवनाथ चौराहा, विशेश्वरगंज, मछोदरी, मुकीमगंज, प्रहलाद घाट पंचमुखी महादेव मंदिर होते हुए खिड़कियां घाट, राजघाट स्थित श्री गोवर्धन धाम पहुंच कर समाप्त हुआ। 

समस्त यादव बंधुओ द्वारा श्री लड्डू गोपाल जी को प्रसाद के रूप में हांडी मक्खन, हांडी दही का भोग लगाकर भगवान श्रीकृष्ण का महाआरती किया गया।

शोभा यात्रा में मुख्य आकर्षण का केन्द्र डमरू दल, ऊंट की पालकी व यादव बंधुओं का पारंपरिक परिधान धोती-कुर्ता एवं अन्य झांकियां थी। 

इस अवसर पर शोभायात्रा में शामिल सभी भक्तों का गोवर्धन धाम में माला पहनाकर व साफ़ा बांधकर भव्य स्वागत किया गया।

शोभायात्रा मुख्य रूप से वाराणसी के महापौर अशोक तिवारी, गोवर्धन पूजा अध्यक्ष विनोद यादव, बच्चे लाल यादव, मुकुंद यादव, अधिवक्ता सामंत यादव (बाबा), पूर्व पार्षद मनोज यादव, विजय यादव, विनोद यादव बब्बल, सुशील यादव, शिव यादव (कल्लू पहलवान), सुरेन्द्र यादव, अरविंद पहलवान, साहिल यादव, शिवम यादव, गोलू यादव, हिमांशु यादव, आसु यादव, सानु यादव, अमन यादव, छोटु यादव सहित बड़ी संख्या में यादव बंधु व अन्य भक्तगढ उपस्थित थे।