मानस मंदिर सावन मेला सहायता शिविर का डॉ सुबाष चंद्र ने किया समापन।
ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। दिनांक 20 अगस्त, श्री सत्यनारायण तुलसी मानस मंदिर सावन मेला सहायता शिविर का समाज संगठन उत्तर प्रदेश द्वारा दर्शनार्थियों के सहयोग हेतु दिनांक 28 जुलाई से 19 अगस्त तक लगाया गया। यह सहायता शिविर प्रदेश अध्यक्ष / सचिव रामबाबू विश्वकर्मा के नेतृत्व में सकुशल संपन्न हुआ।
समाज संगठन के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने विगत दिनों से धूप बरसात की परवाह किये बिना पूरी सक्रियता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहे।
शिविर में मुख्य रूप से अशोक यादव, मनीष गुप्ता, राजू सोनी, अनूप कुमार, विजय मिश्रा की पूरी टीम के साथ नई सुबह एक उम्मीद की अध्यक्ष ममता, किशन यादव आदि सभी पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर आज समाज संगठन उत्तर प्रदेश के जिला सचिव डॉ सुबाष चंद्र ने सभी सदस्यों को सम्मानित करके सहायता शिविर का समापन किया।
