Kashi ka News. साहित्यकार डॉ सुबाष चंद्र "भारतेंदु हरिश्चंद्र साहित्य सम्मान 2024" से सम्मानित।

साहित्यकार डॉ सुबाष चंद्र "भारतेंदु हरिश्चंद्र साहित्य सम्मान 2024" से सम्मानित।

ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना

वाराणसी। दिनांक 19 सितम्बर, काशी की समाजिक व साहित्यिक संस्था काशी साहित्यिक संस्थान वाराणसी द्वारा बुधवार को गोलघर सिथत पराड़कर स्मृति भवन सभागार मे "भारतेन्दु हरिश्चन्द्र साहित्य सम्मान 2024" का वार्षिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि डॉ मुक्ता रही।

समारोह में नादान परिंदे साहित्य मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एव साहित्यकार डॉ सुबाष चंद्र को "भारतेंदु हरिश्चंद्र साहित्य सम्मान 2024" से संस्था द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से संस्था की अध्यक्ष सुनीता जौहरी, डॉ व्योमेश शुक्ला, डॉ मुक्ता, प्रो रचना शर्मा, ऋतु दीक्षित, डॉ माधवी मिश्रा, सुचि, ललिता, झरना मुखर्जी, महेंद्र अलंकार, सिद्ध नाथ शर्मा सिध्द, सुषमा जौनपुरी, मधुलिका राय, विजय शंकर, अखलाख भारती, आलोक सिंह बेताब सहित अनेकों कवि, साहित्यकार व गणमान्य लोग उपस्थित थे।