रोटरी क्लब वाराणसी ग्रेटर द्वारा संचालित निशुल्क क्लीनिक का उद्घाटन
ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। दिनांक 22 सितंबर, आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री दया शंकर मिश्र दयालु ने रोटरी क्लब वाराणसी ग्रेटर द्वारा संचालित निशुल्क क्लीनिक का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब वाराणसी ग्रेटर के अध्यक्ष डॉ विपुल शंकर पंड्या ने कहा, "हमारा लक्ष्य है कि लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से मिल सकें, और यह निशुल्क क्लीनिक इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है"।
रोटरी क्लब वाराणसी ग्रेटर के पूर्व अध्यक्ष डॉ अतुल्य रतन अपनी नियमित सेवाएं निशुल्क देंगे, जिससे मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं प्राप्त होंगी।
डॉ अतुल्य रतन ने बताया कि इस क्लीनिक में न केवल परामर्श दिया जायेगा वरन आगे चलकर दवाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जायेगी।
आयुष मंत्री दया शंकर मिश्रा ने रोटरी क्लब वाराणसी ग्रेटर की इस पहल की सराहना की और कहा, "सामाजिक सेवा के क्षेत्र में रोटरी क्लब वाराणसी ग्रेटर की यह पहल प्रशंसनीय है"।
इस अवसर पर शहर के विशिष्ट नागरिक, अन्य रोटरी क्लबों के सदस्य, मण्डल के पदाधिकारी, रोटरी ग्रेटर के देव प्रमोद अग्रवाल, विजय अग्रवाल, नवल कथुरिया, सचिन जैन, राजेश जैन, डॉ बद्री विशाल , प्रकाश गुप्ता, मनीष अग्रवाल, नीलाभ साह राकेश बजाज, परिमल अग्रवाल, ऋषभ जैन आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन डा अतुल्य रतन एवं योगेश रुपानी ने किया।
