काशी की कवयित्री साधना शाही "हिंदी काव्य रत्न सम्मान" से हुई सम्मानित।
ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। दिनांक 21 सितंबर, शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित हिंदी दिवस अंतर्राष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता, एक ऐतिहासिक कविता प्रतियोगिता में काशी की साधना शाही को "हिंदी काव्य रत्न सम्मान" से सम्मानित किया गया।
इस प्रतियोगिता में देश- विदेश से कुल 6742 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभागिता दर्ज की, जिसमें साधना शाही को "हिंदी काव्य रत्न" सहित सैकड़ों उत्कृष्ट प्रतिभागियों को उनकी उत्कृष्ट रचना तथा व्यक्तिगत परिचय के आधार पर सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
"हिंदी काव्य रत्न सम्मान" से सम्मानित साधना शाही अब तक विभिन्न संस्थानों द्वारा 45 से अधिक सम्मान पत्र प्राप्त कर चुकी हैं साथ ही 52 साझा संग्रह में इन्होंने अपनी कुशल सहभागिता दिखाई है। अभी हाल ही में इनकी "भक्ति सरिता" पुस्तक प्रकाशित हुई है। प्रकाशित होने की श्रृंखला में "दिवसीय संगम" पुस्तक तैयारी में है। इनके जीवन का मुख्य उद्देश्य शिक्षा की ज्योति जलाते हुए साहित्य सेवा में रत रहना है।

