Kashi ka News. वाराणसी जिला कारागार में निरुद्ध कांग्रेस नेत्री पति अन्य कार्यकर्ताओं से मिले अजय राय।

वाराणसी जिला कारागार में निरुद्ध कांग्रेस नेत्री पति अन्य कार्यकर्ताओं से मिले अजय राय।

ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना

वाराणसी। दिनांक 30 अक्टूबर को जिला कारागार चौकाघाट जेल में  निरुद्ध कांग्रेस नेत्री रोशनी कुशल जायसवाल के पति कुशल जायसवाल व अन्य कार्यकर्ताओं से मिले प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व कांग्रेसजन। पिछले 45 दिनों से रोशनी जायसवाल के पति कुशल जयसवाल व अन्य 6 लोग जेल में निरुद्ध है। रोशनी जायसवाल के घर की कुर्की तक का आदेश दिया गया है।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि एक महिला अपने आत्मसम्मान व रक्षा हेतु बलात्कार की धमकी देने वाले के खिलाफ आवाज़ उठाई क्या यह गुनाह है? क्या अपने अधिकारों और सुरक्षा के लिए प्रतिकार ग़लत है? पिछले 40 दिनों से कांग्रेस नेत्री रोशनी जायसवाल का पति, भाई और 5 अन्य लोग जेल में है, रोशनी के घर की कुर्की का आदेश दिया गया है. वो ख़ुद अपने एक 9 साल के बच्चे के साथ गुमनामी की जिंदगी जी रही है। क्या चाहता है योगी जी का शासन- प्रशासन कि एक औरत चुपचाप बलात्कार की धमकी सहती रहे? यह कैसा न्याय है जहां पीड़िता को ही प्रताड़ित किया जा रहा है? नज़ीर ऐसी बननी चाहिए जहां लड़कियों के लिए इस तरह के शब्द लिखने वालों के होश उड़ जायें। रोशनी को क़ानूनसंगत न्याय देना ही होगा। जिस दिन यह प्रकरण हुआ उसी दिन वाराणसी के स्थानीय कांग्रेसजन जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल व महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे व अन्य कांग्रेस के साथियों ने थाने में जाकर न्याय का मांग किया कांग्रेसजनों के दबाव के चलते एफआईआर बलात्कार की धमकी देने वाले के खिलाफ भी लिखा गया पर सरकार के संरक्षण में दूसरे पक्ष के ऊपर कोई भी कार्यवाही नहीं हुई। यह पूर्ण रूप से अनुचित है एक महिला को परेशान करना गलत है। कांग्रेस पार्टी अपने कार्यकर्ता के रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है हम न्याय की लड़ाई लड़ेंगे। एक पक्षीय कार्यवाही शासन-प्रशासन के दबाव में होना महिला सुरक्षा पर कड़े सवाल खड़ा करता है।

 जिला कारागार में मिलने वालो में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, गुलशन अली, दिलीप चौबे, सतनाम सिंह, मयंक चौबे, विनोद सिंह, रोहित दुबे,‌ आसिष गुप्ता, महेश चौबे, बेलाल अहमद, मो उज्जेर, विनय जायसवाल, आसिष पटेल, सैय्यद आदिल, विशाल मौर्य समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।