Kashi ka News. डोमरी स्थित सतुवा बाबा आश्रम में 20 नवम्बर से शिव महापुराण कथा का आयोजन।

डोमरी स्थित सतुवा बाबा आश्रम में 20 नवम्बर से शिव महापुराण कथा का आयोजन।

ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना

वाराणसी। दिनांक 18 नवम्बर, सात दिवसीय शिव महापुराण कथा के आयोजन को लेकर सतुवा बाबा आश्रम के महंत, महामंडलेश्वर संतोष दास महाराज द्वारा आज पड़ाव, डोमरी स्थित श्री सतुवा बाबा गौशाला में एक पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकारवार्ता में महामंडलेश्वर संतोष दास ने बताया कि आयोजित सात दिवसीय शिव महापुराण कथा प्रसिद्ध कथावाचक पण्डित प्रदीप मिश्र (सिहोर वाले) द्वारा दिनांक 20 नवम्बर से 26 नवम्बर तक वाराणसी के श्री सतुआ बाबा गौशाला, डोमरी होने जा रही है। इस दौरान 4.5 लाख भक्तों की भीड़ जुटने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं ने अभी से ही आयोजन स्थूल पर पहुंचना शुरू कर दिया है। आयोजन में भक्तों के लिए पंडाल को निर्माण कार्य जोर-शोर से चल रहा है। इसमें लगभग 50 हजार भक्तों के बैठने की व्यवस्था की गई है। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए पीने के लिए पानी, पर्याप्त वायु व्यवस्था, शौच आदि की भी पूरी सुविधा है। भक्तों के आने का क्रम प्रारम्भ हो चुका है। 

उन्होंने कहा कि इस वृहद आयोजन में बड़ी संख्या में भीड़ जुटेगी। ऐसे में श्रद्धालुओं के लिए किसी भी प्रकार की वीआईपी सुविधा अथवा पास की कोई व्यवस्था नहीं है। भक्त स्वेच्छा से सपरिवार यहां आकर शिवमहापुराण कथा का श्रवण कर सकते हैं। सभी श्रद्धालुओं से अपील है कि वे पूरी श्रद्धा और अनुशासन के साथ इस आयोजन में भाग लें, और साथ ही प्रशासन द्वारा दी गई सभी सुरक्षा और व्यवस्थाओं का पालन करें। इस भव्य आयोजन के दौरान प्रशासन हर संभव सहयोग देने के लिए तैयार है। आयोजन स्थल पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि सभी श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन एवं धार्मिक कृत्य में सम्मिलित होने का अवसर मिल सके।

पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्य रूप से संजय केशरी, संदीप केशरी, मोती लाल गुप्ता, आत्मा विश्वेश्वर आदि लोग मौजूद थे।