पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल द्वारा डोमरी स्थित कथा स्थल का किया गया निरीक्षण।
ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। दिनांक 19 नवंबर को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा रामनगर गंगा तट पर डोमरी स्थित सतुआ बाबा आश्रम में दिनांक 20 से 26 नवम्बर तक आयोजित होने वाले शिव महापुराण कथा स्थल का निरीक्षण कर कथा स्थल पर होने वाली श्रद्धालुओं की अनुमानित संख्या के दृष्टिगत भीड़ प्रबन्धन, सुरक्षा, कथा स्थल पर आवागमन के रास्तों, कथा पण्डाल में श्रोताओं के प्रवेश व निकास की व्यवस्था, अस्थायी पार्किंग, अस्थायी पुलिस चौकी आदि की गयी तैयारियों का निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
निरीक्षण एवं भ्रमण के दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था एस चन्नप्पा, पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन सुश्री नीतू, मुख्य अग्निशमन अधिकारी सहित सम्बन्धित सहायक पुलिस आयुक्त एवं थाना प्रभारी मौजूद रहे।
