Kashi ka News. पाल विकास समिति वाराणसी की सदस्यता अभियान को लेकर हुई बैठक।

पाल विकास समिति वाराणसी की सदस्यता अभियान को लेकर हुई बैठक।

ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना

वाराणसी । दिनांक 18 नवम्बर, डॉक्टर चैम्बर, बिरभानपुर, राजातालाब, वाराणसी में रविवार को पाल विकास समिति वाराणसी की पूर्व निर्धारित बैठक सम्पन्न हुई। 

बैठक में पूर्व निर्धारित संकल्प (सदस्यता अभियान, मासिक बैठक की अनिवार्यता, वाराणसी में समाज का धर्मशाला का निर्माण) के अलावा समिति के रजिस्ट्रेशन के मुद्दे पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में पाल विकास समिति वाराणसी के जिला अध्यक्ष मुन्ना लाल पाल, संरक्षक नरेन्द्र नाथ पाल, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाल, मीडिया प्रभारी नत्थू पाल, सूचना एवं प्रसारण मंत्री गणेश पाल, सेवापुरी विधानसभा अध्यक्ष संजय पाल, रोहनिया विधानसभा अध्यक्ष अर्जुन पाल, शिवपुर विधानसभा अध्यक्ष अशोक पाल, जय प्रकाश पाल नैपुरा, डॉ जय प्रकाश पाल बिरभानपुर, सुरेन्द्र पाल, संजय पाल, विनोद पाल, जय प्रकाश पाल भभुआ, बिहार सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।