Kashi ka News. प्रधानमंत्री के सुशासन और विकास की जीत है- डॉ अशोक राय

प्रधानमंत्री के सुशासन और विकास की जीत है- डॉ अशोक राय 

ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना

वाराणसी। राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की उपचुनाव में भाजपा को मिली जीत प्रधानमंत्री के विकास और सुशासन की जीत है। भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के चिकित्सा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक डॉक्टर अशोक कुमार राय ने सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की।

डॉक्टर अशोक कुमार राय ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस तरीके से देश में विकास की रफ्तार बढ़ी है उसी का नतीजा है जो राजस्थान महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली है। देश के करोड़ों लोगो ने प्रधानमंत्री के द्वारा देश भर में किये जा रहे कार्यों को न सिर्फ महसूस कर रहे हैं बल्कि उसके प्रति उनका आभार भी व्यक्त कर रहे हैं। सिर्फ काशी ही नहीं बल्कि पूरा पूर्वांचल जिस तरह से विकास की रफ्तार में पिछड़ा था आज प्रधानमंत्री की देन है कि उनके सुशासन और सकारात्मक सोच से इस क्षेत्र का भी सर्वांगीण विकास हुआ है। 

डॉक्टर अशोक कुमार राय ने बताया कि प्रधानमंत्री की सकारात्मक सोच ने ही नए भारत की नींव रख रही है।