Kashi ka News. शिवलिंग पर एक लोटा जल चढ़ाने से हर समास्या का समाधान -कथावाचक प्रदीप मिश्रा

शिवलिंग पर एक लोटा जल चढ़ाने से हर समास्या का समाधान -कथावाचक प्रदीप मिश्रा 

ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना

वाराणसी। दिनांक 20 नवम्बर, महामंडलेश्वर संतोष दास एवं श्री विट्ठलेश सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय शिव महापुराण का शुभारंभ पड़ाव के डोमरी स्थित श्रीसतुआ बाबा गौशाला में बुधवार को बड़े श्रद्धा भाव से शुभारंभ हुआ। 

प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा (सिहोर वाले) ने व्यासपीठ ने भगवान शिव की महिमा का ऐसा वर्णन किया कि लाखों श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।

कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने भगवान शिव की महिमा बताते हुए कहा कि शिवलिंग पर चढ़ाया गया एक लोटा जल तैंतीस कोटि देवी-देवताओं को समर्पित होता है। यह आपकी हर समस्या का समाधान है। चाहे कोई भी स्थान हो ‘श्री शिवाय नमस्तुभ्यं’ मंत्र का जप करें, इससे जीवन के सभी अनिष्ट दूर हो जाएंगे।

उन्होंने काशी के विशेष महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि काशी विश्वनाथ और मां गंगा के सम्मुख व्यासपीठ से कथा कहने का सौभाग्य अद्भुत है। मां गंगा के तट की स्वच्छता का ध्यान रखना हर भक्त का कर्तव्य है। गंगा को साफ और स्वच्छ रखकर ही भोलेनाथ को प्रसन्न किया जा सकता है।

पंडाल में हर-हर महादेव के गगनभेदी जयकारों के बीच प्रदीप मिश्रा ने कहा कि शिव अपने भक्तों से असीम प्रेम करते हैं। जीवन में प्रेम और स्नेह का महत्व है। मुस्कान के साथ भगवान के चरणों में जाएं और एक लोटा जल से अपना भविष्य उज्जवल करें।

कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने शिवलिंग पर जल चढ़ाने की सरल प्रक्रिया को बताते हुए कहा कि जब हम जल अर्पित करते हैं तो भगवान शिव हमारे पूरे परिवार पर कृपा बरसाते हैं। शिव के साथ अपने संबंध जोड़ें और विश्वास रखें कि भगवान आपकी हर प्रार्थना सुनते हैं।

कथास्थल पर मुख्य रूप से महामंडलेश्वर संतोष दास महाराज, संजय केशरी, संदीप केशरी, मोती लाल गुप्ता के अलावा लाखों में श्रद्धालु जन उपस्थित थे।