श्री ठाकुर अनुकुलचंद्र की 137वें जन्मोत्सव पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।
ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। दिनांक 23 दिसंबर, श्री ठाकुर अनुकुल चन्द के 137वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को सोनारपुरा के कालीबाड़ी प्रांगण में पंडित दीनदयाल उपाध्याय, पांडेयपुर एवं प्रमिला हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क ब्लड डोनेट तथा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
उक्त शिविर में संयुक्त चिकित्सकीय टीम द्वारा करीब 200 सौ लोगों का सुगर, ब्लड प्रेशर, ईसीजी, होमोग्लोबिल आदि जांचकर निःशुल्क दवा वितरण तथा उचित परामर्श दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा सम्मेलन में मनोचिकित्सक डॉ श्रीया दुबे के द्वारा स्ट्रेस मैनेजमेंट पर व्याख्यान दिया गया।
शिविर में प्रमुख रूप से डॉ एस एन राय, डॉ जयशंकर तिवारी, डॉ अमृत राज सिंह, डॉ पवन कुमार, डॉ आनंद जायसवाल, डॉ बेबी चतुर्वेदी, छाया यादव ने विशेष सेवा व सहयोग प्रदान किया।
इस मौके पर प्रमिला हॉस्पिटल के निदेशक डॉ एस एन राय ने जनरल सर्जन डॉ प्रेम प्रकाश का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा डॉ प्रेम प्रकाश द्वारा समापनपर सभी चिकित्सकों को माल्यार्पण व अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।
