Kashi ka News. निवर्तमान पीठाधीश्वर एवं महंत,'गोकुल भवन', अयोध्या के पावन स्मृति में 31वाँ वार्षिक सम्मेलन।

निवर्तमान पीठाधीश्वर एवं महंत,'गोकुल भवन', अयोध्या के पावन स्मृति में 31वाँ वार्षिक सम्मेलन।

ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना

वाराणसी। दिनांक 22 दिसंबर, वाराणसी लोकोत्तर महापुरुष कृपा पुरुषोत्तम भगवान परमहंस करुणा स्वामी राममंगल दासजी महाराज, 'गोकुल भवन', अयोध्याधाम एवं परम वीतरागी संत करुणा पुरुषोत्तम भगवान रामसेवक दासजी महाराज (निवर्तमान पीठाधीश्वर एवं महंत, 'गोकुल भवन', अयोध्या) के पावन स्मृति में 31वाँ वार्षिक सम्मेलन का आयोजन आज हुआ पहले शोभायात्रा निकाली गई। 

शोभायात्रा कार्यक्रम स्थल स्वयंवर लान से धूपचण्डी, श्रीरामजानकी मन्दिर, रामकटोरा, लहुराबीर, मलदहिया, तेलियाबाग होते हुए कार्यक्रम स्थल पर समाप्त हुईं। फिर प्रवचन एवं भण्डारा का 'आयोजन किया गया। भक्तों, शिष्यों एवं श्रद्धालुओं उक्त अवसर पर पधार कर 'गोकुल भवन' अयोध्या से पधारे कृपालु- दयालु भगवान 'गोकुल भवन' अयोध्या के वर्तमान पीठाधीश्वर महंत स्वामी परशुरामदासजी महाराज एवं अन्य संतगण के दर्शन एवं उनके वचनों को हृदयांगम कर अनुग्रहीत करते हुए स्वयं लाभान्वित हुए।

कार्यक्रम का आयोजन, रामशुभग यादव, राजेश चंद्र श्रीवास्तव, बी ऐन पांडेय, डॉ पाल, अखिलेश वर्मा, दीपक तिवारी, अतुलेश चंद्र वर्मा एवं महेश श्रीवास्तव पुत्र (स्व जगदीश कुमार श्रीवास्तव, तेलियाबाग) ने किया।