Kashi ka News. "काशी साहित्य-कला उत्सव" के तीसरे संस्करण का भव्य आगाज 7 मार्च 2025 से होगा।

 "काशी साहित्य-कला उत्सव" के तीसरे संस्करण का भव्य आगाज 7 मार्च 2025 से होगा।

ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना

वाराणसी। दिनांक 24 दिसंबर, साहित्य, कला-संस्कृति के विविध रंग, साहित्य, संगीत, रंगमंच, सिनेमा, ललित कला, भाषा, समाज, शिक्षा समेत विविध विधाओं और, केमहत्वपूर्ण लेखक, कलाकार, आलोचक, कथाकार, कवि, संगीतकार, बुद्धिजीवियों का होगा मजबूत जमावड़ा, अखिल भारतीय कला प्रदर्शनी, पुस्तक, मेला, फूड फेस्टिवल, परिधान प्रदर्शनी सहित, हिन्दी, अंग्रेजी, भारतीय भाषाओं के अनेक प्रसिद्ध लेखक, प्रकाशक भाग ले रहे हैं। पांच सौ वक्ता, लेखक, और कलाकार, 75 पैनल चर्चाएँ और वार्तालाप, सौ से अधिक अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं की भागीदारी, पंद्रह से अधिक भाषाओं का प्रतिनिधित्व, सौ पुस्तकों का लोकार्पण, विशेष कार्यक्रमः कला महोत्सव, ओपन माइक, हेरिटेज वॉक कार्यक्रम अगामी वर्ष 2025, 07 मार्च से 09 मार्च तक होटल ताज, नदेसर पैलेस में देश-दुनिया के महत्वपूर्ण साहित्यकारों, संस्कृति कर्मियों, कवि- शायरों, आलोचकों, विचारकों की रचनाओं और विचारों से साहित्य कला अनुरागी लाभान्वित होंगे। तीन दिवसीय कार्यक्रम के प्रत्येक दिन कला, संस्कृति और साहित्य में महत्त्वपूर्ण विचार और प्रस्तुतियों को देखने-सुनने का अवसर मिलेगा। जिसमें कई महत्वपूर्ण आयामों को शामिल किया गया है। यह आयोजन समिति के अध्यक्ष दीपक मधोक, उपाध्यक्ष अशोक कपूर, सचिव बृजेश सिंह तथा आयोजक मंडल ने पत्रकार वार्ता में आयोजन की विस्तृत जानकारी दी। आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव, ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित ख्यात साहित्यकार प्रतिभा राय, नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी, उद्योगपति एवं लेखक सुनील कांत मुंजाल, बुकर पुरस्कार से पुरस्कृत प्रसिद्ध लेखिका गीतांजलि श्री, राजनयिक एवं लेखिका लक्ष्मी पुरी, खालिद जावेद, उदय प्रकाश, अरुण कमल, अलका सरावगी, फिल्मकार चंद्रप्रकाश द्विवेदी, मधुबनी पेंटिंग की कलाकार पद्मश्री दुलारी देवी, के साथ-साथ नाग दास, वासुदेव कामथ, सौरभ द्विवेदी लल्लन टाप आदि सहित करीब 500 राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय लेखक, कलाकार, बुद्धिजीवी भागीदारी करेंगे। 

उन्होंने बताया कि साहित्य, कला सत्रों के साथ ही विभिन्न विधाओं एवं अनुशासनों में उल्लेखनीय योगदान करने वाले सात मूर्द्धन्य हस्तियों को गोमती देवी उत्कृष्टता सम्मान एवं 11 अन्य महत्त्वपूर्ण लोगों को नव भारत सर्जक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। बॉलीवुड से पलक मुच्छल, पलाश मुच्छल, एवं मिथुन की 9 मार्च की शाम को शानदार संगीतमय प्रस्तुति से कार्यक्रम का समापन होगा। कार्यक्रम में 10 श्रेणियों में बीएलएफ पुस्तक पुरस्कार इस बार का मुख्य आकर्षण होगा।

पत्रकार वार्ता में दीपक मधोक, अशोक कपूर, बृजेश सिंह आदि लोग उपस्थित थे।