पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को कांग्रेसजनों ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि।
ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। दिनांक 27 दिसंबर, मैदागिन स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में जिला, महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि सभा आहुत कर महान शख्सियत डॉ मनमोहन सिंह को कांग्रेसजनों ने अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी कांग्रेसजनों ने नम आंखों से उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि कर असरदार सरदार को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया।कांग्रेसजनों ने श्रद्धांजलि सभा में भारत सरकार से डॉ मनमोहन सिंह को भारत रत्न देने की मांग की।
शोकसभा कीअध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे व संचालन सतनाम सिंह, डॉ राजेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।
महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व आरबीआई गवर्नर व अपने प्रतिभा से अनेकों पदों पर रहकर देश की सेवा करने वाले देश के सच्चे सपूत डॉ मनमोहन सिंह का निधन देश के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। वह सरल, सौम्य एवं ईमानदार थे। भारत के आर्थिक विकास, अर्थव्यवस्था की सुदृढ़ता एवं दुनिया में भारत को आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित करने में मनमोहन सिंह का बहुत बड़ा योगदान है। वित्त मंत्री के रूप में भारत को नई दिशा देने वाला आर्थिक उदारीकरण जैसा बड़ा कदम उठाया।
राजेश्वर पटेल ने कहा कि प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री एवं नीतिज्ञ राजनेता डॉ मनमोहन सिंह के निधन अत्यंत दु:खद है। उनके परिवार के प्रति हम कांग्रेसजनों की गहरी संवेदना है।
श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से राजेश्वर पटेल, राघवेंद्र चौबे, प्रजानाथ शर्मा, गुलशन अली, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, राजेश गुप्ता, सतनाम सिंह, देवेन्द्र सिंह, जितेन्द्र सेठ, अशोक सिंह, विनोद सिंह, अनुभव राय, संतोष मौर्य, राकेश चन्द्र शर्मा, राकेश पाठक, अनुराधा यादव, पूनम विश्वकर्मा, प्रमोद वर्मा, पीयूष श्रीवास्तव, रोहित दुबे, आसिष गुप्ता, अब्दुल हमीद डोडे, सजीव श्रीवास्तव, रामजी गुप्ता, कृष्णा गौड़, प्रमोद यादव, विकास पाण्डेय, विशाल तिवारी, मंगलेश सिंह, राजेश सोनकर समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं मौजूद थे।