Kashi ka News. समाजसेवी ने कराया मां बागेश्वरी देवी का भव्य श्रृंगार एव भंडारा।

 समाजसेवी ने कराया मां बागेश्वरी देवी का भव्य श्रृंगार एव भंडारा

ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना

वाराणसी। दिनांक 23 दिसंबर, औशानगंज निवासी स्वर्ण आभूषण कारोबारी एवं समाजसेवी कैलास अग्रहरि द्वारा रविवार को जैतपुरा स्थित प्रसिद्ध माता बागेश्वरी देवी का भव्य श्रृंगार, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर समाजसेवी कैलास अग्रहरि ने बताया कि एक दिन पूर्व से सब तैयारी की गई थी, मंदिर को तथा माता के मूर्ती एवं अन्य विग्रहों की सुगंधित फूल- मालाओं और विद्युत झालरों से दिव्य सजाया गया है। फल, मिष्ठान का भोग के बाद मंदिर के पुजारी द्वारा महाआरती हुई, तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायकों की टीम द्वारा जागरण होता रहा। तकरीबन पांच हजार लोगों के लिए एक विशाल भंडारा अर्धरात्रि पर्यंत चलता रहा, जिसमें दूद-दराज तक आने वाले भक्तगणों ने दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। मेरा कार्यक्रम कराने का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म का प्रचार - प्रसार है, सब हिन्दू भाई आपस में एक रहे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से कैलास अग्रहरि परिवार के अलावा मुकुंद लाल गुप्ता, प्रीतम गुप्ता, संदीप जायसवाल, मनीष जायसवाल, नवीन पाठक सहित क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।