Kashi ka News. पूर्व प्रधानमन्त्री मनमोहन सिंह के निधन पर कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा ने शोक प्रकट किया।

 पूर्व प्रधानमन्त्री मनमोहन सिंह के निधन पर कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा ने शोक प्रकट किया। 

ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना

वाराणसी। दिनांक 27 दिसंबर, पूर्व प्रधानमन्त्री मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक प्रकट करता हूँ। उक्त शोक संवेदना सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा ने व्यक्त किया।

कुलपति प्रो शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमन्त्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन से देश ने एक महान नेता और अर्थशास्त्री को खो दिया है। उनकी सेवाओं और योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

इस अवसर पर कुलसचिव राकेश कुमार, प्रो रामपूजन पाण्डेय, प्रो जितेन्द्र कुमार, प्रो अमित कुमार शुक्ल आदि ने भी शोक प्रकट किया और मनमोहन सिंह के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की हमारी संवेदनाएं मनमोहन सिंह के परिवार और प्रियजनों के साथ हैं।