Kashi ka News. व्यापार मंडल फूलपुर द्वारा गरीब, असहायों में किया गया कंबल वितरण।

व्यापार मंडल फूलपुर द्वारा गरीब, असहायों में किया गया कंबल वितरण।

ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना

वाराणसी। व्यापार मंडल फूलपुर के पदाधिकारियों एव समाज सेवकों द्वारा क्रिसमस डे, सुशासन दिवस और तुलसी पूजन दिवस के अवसर पर गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के घर-घर जाकर कंबल वितरण किया। 

इस मौके पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि वे निर्धारित रूपरेखा के तहत गरीब लोगों को मदद प्रदान करते हैं, जिसमें धर्म और जाति के बंधनों से दूर हटकर ठंड के मौसम में गर्म कपड़े और कंबल वितरण किया जाता है। इस अभियान के दौरान व्यापार मंडल के सदस्यों ने विभिन्न गांवों में जाकर गरीब व जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किया। यह अभियान पूरे ठंड के मौसम में जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके। कंबल के साथ ही तहरी भोज का भी आयोजन किया गया था।

इस अवसर पर मुख्य रूप से समाजसेवी ऋषि गुप्ता, अधिवक्ता बिंदु सोनकर, कृष्ण चौहान, मल्लू विश्वकर्मा, भरत जायसवाल, शिवम अग्रहरी, छोटू व्यापारी, रिशु मोदनवाल, दीपक विक्की गोंड, भुलई पटेल आदि लोग मौजूद रहे।