Kashi ka News. श्री चैतन्या अकेडमी ने अपने नये प्रेप सेंटर को वाराणसी में किया लॉन्च।

श्री चैतन्या अकेडमी ने अपने नये प्रेप सेंटर को वाराणसी में किया लॉन्च।

ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना

वाराणसी। दिनांक 22 जनवरी, श्री चैतन्या अकेडमी-इन्फिनिटी लर्न की पहल जो उच्च स्तर पर परिणाम- आधारित शिक्षा प्रदान करने पर केंद्रित है, ने अपने नए टेस्ट प्रेप सेंटर की शुरुआत उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक और धार्मिक शहर वाराणसी में की है। 

इस अवसर पर सेंटर के सुषमा बोप्पना, सीईओ एंड डायरेक्टर ऑफ श्री चैतन्या शैक्षणिक संस्थान और इन्फिनिटी लर्न की को-फाउंडर ने कहा कि श्री चैतन्या 40 सालों से महत्वाकांक्षी छात्रों के शैक्षिक सपनों को साकार करने की दिशा में काम कर रहा हैं। अपने इस मिशन को आगे बढ़ाते हुए, हम वाराणसी में अपना टेस्ट प्रेप सेंटर शुरू कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आईआईटी-जेईई और नीट जैसी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए मार्गदर्शन चाहने वाले प्रत्येक छात्र को आवश्यक सहायता मिले चाहे वह किसी भी पृष्ठभूमि से हो। 

उज्ज्वल सिंह, फाउंडिंग सीईओ ऑफ इन्फिनिटी लर्न बाय श्री चैतन्या ने कहा कि हम वाराणसी में छात्रों के लिए श्री चैतन्या की प्रभावी शिक्षण शैली को लाने के लिए उत्साहित हैं। व्यक्तिगत मार्गदर्शन, आधुनिक तकनीक और बुनियादों तथ्यों की स्पष्टता पर ध्यान देना हमारे शैक्षिक मॉडल में हैं, जो हमारे आदर्श वाक्य, 'बच्चा सीखा की नहीं से प्रेरित है। हम वाराणसी और आस-पास के छात्रों को उनके सपने हासिल करने, शैक्षिक संस्थानों में एडमिशन लेने, अपने और अपने परिवार के लिए एक बेहतर भविष्य बनाने में मदद करने के लिए यहां हैं। यह विस्तार यह दर्शाता है कि हम हर छात्र को, चाहे वह कहीं भी हो, उनके अपने शहर में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और संसाधन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

सुनील कुमार सिंह अकेडमिक हेड, श्री चैतन्य अकेडमी, वाराणसी और ओरिजेन्स एजुकेयर के संस्थापक एंव एमडी ने कहा कि श्री चैतन्या अकेडमी द्वारा ओरिजेन्स एजुकेयर का अधिग्रहण एक गौरवपूर्ण कंपटीटिव एग्जाम के लिए मजबूत शैक्षिक समाधानों की बढ़‌ती मांग को देखते हुए इस टेस्ट प्रेप सेंटर की शुरुआत की गई है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि छात्रों को अब विश्व स्तरीय मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए अपने शहर को छोड़ने की आवश्यकता नहीं है। यह पहल उत्तर भारत में श्री चैतन्या अकेडमी की उपस्थिति को और मजबूत बनाती है वाराणसी में विद्यार्थियों की आकांक्षाओं को पूरा करने के प्रति समर्पण को दिखाती है।