बनारस के छात्र, किसान, व्यापारी, मजदूर व नागरिक को प्रताड़ित किया जा रहा है-अजय राय
ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। दिनांक 21 जनवरी, पिछले कुछ वर्ष से बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के छात्र-छात्राओ को चाहे आईआईटी की छात्रा के गैंगरेप पर, बाबा साहब अंबेडकर के अपमान और मनुस्मृति के सवाल को उठाया तो छात्र छात्राओ का निष्कासन और ग़लत मुकदमा लिखकर जेल भेज दिया गया। दलित मजदूरो की कज्जाकपुरा की वाल्मीकि बस्ती पर प्रशासन जबरन कब्जा कर रहा है जहाँ आज सैकड़ो महिलाये, बच्चे ठंड की रात में खुले असमान के नीचे सोने को मजबूर है। रामनगर के ऐतिहासिक स्वरूप को ध्वस्त किया जा रहा है।किसानों की खेतीयुक्त भूमि को जबरन विकास माडल के नाम पर हड़पने का कार्य हो, शहर में कथिक विकास के नाम व्यापारी क्षेत्र को ध्वस्त करने की बात सहित अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस काँग्रेस सपा सीपीआई आप किसान मज़दूर, व्यापारी, सामाजिक, नागरिक संगठन के नेताओ कार्यकताओं की एक अहम बैठक कांग्रेस के कैम्प कार्यालय लहुराबीर पर हुई।
बैठक में काँग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव की नैतिक हार को डबल इंजन की सरकार पचा नहीं रही जिसे लेकर बनारस के छात्र, मजदूर किसान, व्यापारी नागरिक समाज को प्रताड़ित किया जा रहा है।इस कायर और डरपोक सरकार के खिलाफ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस के दिन प्रतिकार करेंगे।
जिला सपा अध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ पहलवान ने कहा कि हम लोग मुट्ठी बाँधकर बनारस के तहज़ीब और सभ्य समाज के लिये तानाशाही सरकार के ख़िलाफ़ समाजवादी पार्टी साथ लड़ेगी।
बैठक की अध्यक्षता प्रवाल सिंह, विषय प्रस्तावना संजीव सिंह, संचालन महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे व मनीष शर्मा ने किया।
बैठक में अजय राय (प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस), सुजीत यादव लक्कड़' (जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी), राघवेंद्र चौबे (महानगर अध्यक्ष कांग्रेस), राजेश्वर पटेल (जिला अध्यक्ष कांग्रेस), संजीव सिंह (प्रवक्ता कांग्रेस), मनीष शर्मा (कम्युनिस्ट फ्रंट), अनिल श्रीवास्तव (पूर्व अध्यक्ष, बीएचयू छात्र संघ), प्रजानाथ शर्मा, फ़साहत हुसैन बाबू, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, गुलशन अली, विजय नाथ शर्मा,
राजेंद्र चौधरी (समाजवादी जनपरिषद), एस पी राय (भगतसिंह आंबेडकर विचार मंच), वकील अंसारी, डॉ निराला (पीएस4), रामजनम (स्वराज आभियान), प्रवाल सिंह (पीयूसीएल), विनय (नागरिक समाज), राम दुलार सिंह (भाकपा माले), लाल बहादुर पटेल (सीपीआई), रवि शेखर (सांझा सांस्कृतिक मंच), अनूप श्रमिक (पूर्वांचल बहुजन मोर्चा), महेंद्र, मुकेश (भगतसिंह स्टूडेंट्स मोर्चा) रमा ऊदल, वीरेन्द्र कपूर, राजेश त्रिपाठी, अब्दुल हमीद डोडे, मानु वर्मा, रोहित दुबे, मोहम्मद उज्जैर आदि शामिल रहें।
