Kashi ka News. बिजली के निजीकरण के विरोध मे उप्र में बिजली कर्मियों द्वारा काली पट्टी बांधकर विरोध किया जारी।
बिजली के निजीकरण के विरोध मे उप्र में बिजली कर्मियों द्वारा काली पट्टी बांधकर विरोध किया जारी।
ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। दिनांक 20 जनवरी, पूर्वांचल विद्युत वितरण एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निजीकरण का निर्णय लिए जाने के विरोध में संघर्ष समिति द्वारा प्रतिदिन विरोध किया जा रहा है एवं जनजागरण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसके क्रम आज दिनांक 20 जनवरी 2025 को संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने गोला दीनानाथ व्यापार मंडल समिति के पदाधिकारियों से मुलाकात कर समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं व्यापारीगण की मौजूदगी में सभा कर बिजली के निजीकरण से उत्पन्न होनी वाली समस्या से अवगत कराया।
सभा को इं राजेंद्र सिंह, इं मदन श्रीवास्तव, इं अनिल शुक्ला, इं संजय कुमार, जमुना प्रसाद,राजेश कुमार सिंह, बलराम सेठ, मनोज कुमार, रामानंद तथा व्यापार मंडल अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्त, मंत्री संजय केशरी उर्फ लाली चौधरी, महामंत्री - चुनमुन चौधरी,रिंकू अरोड़ा, अनिल केशरी,काशी किराना अभिकर्ता समिति से अध्यक्ष विजय केशरी, महामंत्री अजीत केशरी, कोषाध्यक्ष कैलाश केशरी ने सभा को संबोधित किया एवं संघर्ष समिति द्वारा निजीकरण के विरोध किए जाने से अवगत कराया जिसमें व्यापार मंडल के पदाधिकारी, सदस्यों एवं आम जनता ने संघर्ष समिति के द्वारा निजीकरण के विरोध में पूर्ण सहभागिता एवं संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर निजीकरण का विरोध करने का निर्णय लिया गया है।
