Kashi ka News. वाराणसी जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ दिग्विजय सिंह का ट्रांसफर।

वाराणसी जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ दिग्विजय सिंह का ट्रांसफर। 

ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना

वाराणसी। दिनांक 18 जनवरी, पंडित दीन दयाल जिला चिकित्सालय के सीएमस डॉ दिग्विजय सिंह का ट्रांसफर हो गया है। उन्हें संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय लखनऊ बनाया गया, उनकी जगह पर अभी तक अंबेडकरनगर के जिला अस्पताल में सीएमएस के पद पर तैनात डॉ बृजेश कुमार को जिला चिकित्सालय में सीएमस बनाया गया है, इसके अलावा जिला अस्पताल में तैनात 5 डॉक्टर्स का भी ट्रांसफर अन्य जिलों में किया गया है। सीएमएस के बर्ताव को लेकर पिछले एक महीने से प्रदर्शन कर रहे डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टाफ में खुशी का माहौल है, वो इसे अपनी जीत मान रहे हैं।

मालूम हो कि जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ दिग्विजय सिंह के विरोध में अस्पताल के डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टाफ ने मोर्चा खोला दिया था। सीएमओ को ज्ञापन देने के बाद लगातार धरना-प्रदर्शन चल रहा था। डॉक्टर्स ने प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र कार्यालय में एक ज्ञापन प्रधानमंत्री के नाम सौंप कर उनके व्यहवहार के बारे में अवगत करते हुए उनके ट्रांसफर को कहा था। वहीं अब शासन स्तर पर जनहित और प्रशासनिक आवश्यकताओं के परिपेक्ष्य में वाराणसी के जिला अस्पताल में तैनात सीएमएस डॉ दिग्विजय सिंह का तबादला कर दिया है, उन्हें संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय लखनऊ बनाया गया है। इसके अलावा शासन स्तर पर जिला चिकित्सालय में तैनात वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ पवन कुमार का जिला चिकित्सालय महराजगंज, चिकित्सा अधिकारी डॉ कृष्ण पांडेय का जिला संयुक्त चिकित्सालय अंबेडकरनगर, चिकित्साधिकारी डॉ कृष्ण कुमार बरनवाल का जिला चिकित्सालय बलरामपुर, चिकित्साधिकारी डॉ शिवपूजन का जिला संयुक्त चिकित्सालय श्रावस्ती एवं वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ रविंद्र नाथ का जिला चिकित्सालय बांदा ट्रांसफर किया गया है।