असम विश्वविद्यालय के व्याकरण विभाग में प्रो सुधाकर मिश्र के चयन पर हर्ष।
ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। दिनांक 22 जनवरी, दशाश्वमेध स्थित शास्त्रार्थ महाविद्यालय में काशी पण्डित सभा की एक बैठक डॉ विनोद राव पाठक अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में काशी पंडित सभा के सदस्य व सेवानिवृत्त आचार्य पंडित शेषनारायण मिश्र के सुयोग्य पुत्र डॉ सुधाकर मिश्र के असम विश्वविद्यालय के व्याकरण विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर पद पर चयन होने पर बधाई व शुभकामनाएं दी गयी।
इस मौक़े पर राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत पूर्व प्राचार्य डॉ गणेश दत्त शास्त्री ने कहा की डॉ सुधाकर मिश्र युवावस्था से ही संस्कृत व्यकारण में पारंगत रहे हैं। असम में चयन के पूर्व ये कोलकाता स्थित राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान में अपनी सेवा देते रहे हैं। शास्त्रार्थ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पवन कुमार शुक्ल ने बताया की मिश्र शुरू से ही इस संस्था से जुड़े रहे हैं। व्याकरण के विभिन्न ग्रंथों पर इन्होंनें कई टिकाएँ भी लिखी हैं। इनकी सर्वोत्कृष्टता को देखते हुए महाविद्यालय ने इन्हें कुछ वर्षो पूर्व विद्वत सम्मान से अलंकृत भी किया था। बैठक में शामिल सभी लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी।
