श्रदालुओं की सेवा में निरंतर 22वें दिन चाय-बिस्किट- पानी का वितरण।
ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। दिनांक 16 फरवरी, भारतीय जनता पार्टी मध्यमेश्वर मंडल के कार्यकर्ता सुबह 10 बजे मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर गुप्ता बंटी के नेतृत्व में नीची बाग स्थित कार्यालय पर महाकुम्भ से लौटकर काशी आने वाले श्रदालुओं, दर्शनार्थियों की सेवा हेतु निरंतर आज 22वें दिन भी अनवरत रूप से चाय- बिस्किट- पानी वितरण किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ने बताया कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि नर सेवा, नारायण सेवा के सनातनी परम्परा के तहत सेवा कार्य में लगकर जीवन धन्य हो जा रहा है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रमोद यादव मुन्ना, बबलू सेठ, संदीप चौरसिया, वीरेंद्र गुप्ता, बृजेश कुमार जायसवाल, सुरेश चौरसिया पार्षद, संजय विश्वंभरी पार्षद, शिवदयाल सिंह बच्चा, संतोष साहू, पूजा गिरी, पूजा गुप्ता, किशन सेठ, शिव शंकर विश्वकर्मा, किरण केसरी, साहब लाल सेठ, लालू मद्धेशिया, संजय वर्मा, महेंद्र सिंह झगडू सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता अपनी सेवाएं निरंतर देते आ रहे।
