वाराणसी में एक पत्रकार पर हुआ जानलेवा हमला।
ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। दिनांक 18 फरवरी, उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है इसमें कोई संदेह नहीं है लेकिन प्रदेश में पत्रकारों को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। आये दिन पत्रकारों को धमकी दी जाती है उन पर जानलेवा हमले हो रहे हैं ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर कठोर कानून बनाने की आवश्यकता है।
मंगलवार को वाराणसी के मैदागिन स्थित टाउनहॉल पार्क में समाचार कवरेज करने गए निष्पक्ष काशी समाचार पत्र के संवाददाता अनिकेत पांडेय पर कवरेज के दौरान टाउनहाल पार्क में अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान उन्हें काफी चोटें आई हैं। पत्रकार अनिकेत पांडेय के साथ मार-पीट करने वाले हमलावरों ने मारपीट के दौरान अनिकेत पांडेय के गले में पड़ी सोने की चेन भी छीन ले गए और साथ ही साथ जान से मारने की धमकी भी दी।
बताया जा रहा है कि अनिकेत पांडेय कवरेज करने जब टाउनहॉल मैदान पहुँचे थे तभी कुछ अज्ञात हमलावर वहां पहुँचे और बिना वजह अनिकेत पांडेय से कहा-सुनी करने लगे और इसी बीच हमलावरों ने अनिकेत के ऊपर हमला कर दिया और मारपीट कर लहूलुहान कर दिया और सोने की चेन भी लूट ले गए, जाते-जाते हमलावरों ने धमकी भी दी की अगर इस मारपीट और लूट की जानकारी पुलिस को दी तो जान से हाथ धो बैठोगे।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कोतवाली थाना प्रभारी ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से कोतवाली पुलिस हमलावरों की खोजबीन करने में जुट गई ।
